
'वो भाषण बाद में देना... पहले मौका नहीं दिया क्या आपको', जब हरसिमरत कौर से बोले लोकसभा स्पीकर
AajTak
18वीं लोकसभा के पहले सत्र में बुधवार को ओम बिरला को स्पीकर चुना गया. इस दौरान सांसदों ने उन्हें बधाई दी. पंजाब के बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी बधाई दी. हालांकि, उनकी बातों को सुनकर स्पीकर ने कहा कि आप वो भाषण बाद में देना.'
ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. बुधवार को NDA गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच हुए स्पीकर के चुनाव में NDA की जीत हुई और ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष बन गए.
लोकसभा स्पीकर निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओम बिरला को बधाई दी. इसके साथ ही एक के बाद अलग-अलग पार्टियों के सांसदों ने भी सदन में ओम बिरला को शुभकामनाएं दीं.
छोटी सी रीजनल पार्टी की सदस्य हूं: बादल
दूसरे सांसदों की तरह शिरोमणि अकाली दल की एकमात्र सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी ओम बिरला को बधाई दी. बठिंडा से चौथी बार सांसद चुनी गईं हरसिमरत कौर ने इस दौरान कहा,'मैं शिरोमणि अकाली दल की तरफ से आपको दूसरी बार स्पीकर बनने पर बधाई देती हूं. मैं एक छोटी सी रीजनल पार्टी की छोटी सी सदस्य हूं, जो चौथी बार इस संसद में पहुंची है.'
ओम बिरला बोले- आप भाषण बाद में देना
हरसिमरत कौर बादल ने आगे कहा,'मैं सदन में खड़े होकर फिक्र करती हूं. मैंने पिछले चुनाव में देखा कि कई ऐसी पार्टियां जो राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ लड़ती हैं, लेकिन यहां पहुंचने के लिए समझौते कर बैठी हैं.' बठिंडा सांसद अभी अपनी बात कह ही रही थीं कि स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा,'वो भाषण बाद में देना आप.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









