
'वो बातें अच्छी करते हैं लेकिन रात के अंधेरे में लोगों पर बम बरसाते हैं...', रूसी राष्ट्रपति पर भड़के ट्रंप
AajTak
यह बयान ट्रंप ने रूस और यूक्रेन युद्ध और पुतिन के साथ उनकी हाल की बातचीत के संदर्भ में दिया. ट्रंप रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म करवाना चाहते हैं. लेकिन हाल के कुछ महीनों में रूस द्वारा यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़ने के बाद ट्रंप ने पुतिन की आलोचना की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. ट्रंप ने एक बार फिर पुतिन पर भड़कते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है.
ट्रंप ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से बहुत निराश हूं. वह बेहतरीन तरीके से बात करते हैं. बोलने में माहिर हैं लेकिन रात के अंधेरे में लोगों पर बम बरसाते हैं. हमें ये पसंद नहीं आता.
ट्रंप ने यह बयान रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के साथ उनकी हाल की बातचीत के संदर्भ में दिया है. दरअसल अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही ट्रंप रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म करवाना चाहते हैं. लेकिन रूस ने बीते कुछ दिनों में यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की रफ्तार बढ़ा दी है, जिससे ट्रंप खफा हैं.
20 जनवरी को अमेरिकीा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ट्रंप ने साफ कर दिया था कि उनकी प्राथमिकता रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकना है. लेकिन मार्च के बाद से रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. ट्रंप ने इन हमलों को पुतिन की दोगली नीति से जोड़ा, जहां वह दिन में शांति की बात करते हैं, लेकिन रात में हमले करते हैं.
ट्रंप ने बीते कुछ समय में कई बार पुतिन के साथ फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की कोशिश की. ट्रंप ने पहले पुतिन के साथ अच्छे संबंध होने का दावा किया लेकिन बार-बार हमलों और शांति वार्ता में पुतिन के असहयोगी रवैये पर निराशा जताई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












