
वो फाइटर जो लड़कियों के साथ फोटो क्लिक कराने से डरता है, वीडियो वायरल
AajTak
दक्षिण कोरिया (South Korea) के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स पार्क डे संग (Park Dae Sung) अपने शानदार रिकॉर्ड के चलते फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि उनकी एक और पॉलिसी है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. दरअसल पार्क रिंग गर्ल्स के साथ तस्वीरें खिंचवाने से कतराते हैं और इसकी वजह भी चौंकाने वाली है.
दक्षिण कोरिया (South Korea) के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स (एमएमए) फाइटर पार्क डे संग (Park Dae Sung) अपने शानदार रिकॉर्ड के चलते फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि उनकी एक और पॉलिसी है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. दरअसल पार्क रिंग गर्ल्स के साथ तस्वीरें खिंचवाने से कतराते हैं और इसकी वजह भी चौंकाने वाली है. (फोटो क्रेडिट: Getty images) पार्क का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रोड एफसी रिकॉर्ड शानदार रहा है. वे साल 2013 से 2017 के बीच साउथ कोरिया के लिए कई इवेंट्स में जीत दर्ज कर चुके हैं. हालांकि एक फाइट जीतने के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ था जिससे वे काफी आहत हो गए थे और इसके बाद ही उन्होंने रिंग गर्ल्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराने से मना कर दिया था. (फोटो क्रेडिट: Dae Sung park) दरअसल पार्क ने रोड एफसी यंग गन्स 31 में हिस्सा लिया था और उन्होंने इस मैच में क्युंग प्यो किम को हरा दिया था. इस मैच को जीतने के बाद पार्क काफी ज्यादा उत्साहित थे क्योंकि वे बेहद संघर्ष और कड़ी टक्कर के बाद इस मैच को जीतने में कामयाब रहे थे. वे मैच जीतने के बाद काफी जोश में दिख रहे थे और उनके चेहरे पर जीत की खुशी को साफ देखा जा सकता था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











