
वो द्वीप जहां पत्थर देकर खरीद सकते हैं कीमती से कीमती चीज, यहां चलती है पत्थर की करेंसी
AajTak
जंगलों और दलदल से बने यप द्वीप पर पर चूने के छोटे-बड़े पत्थर मिल जाएंगे. पत्थरों के बीच एक छेद होता है, ताकि उन्हें यहां-वहां ट्रांसपोर्ट किया जा सके. ये मामूली पत्थर नहीं, स्टोन मनी हैं. घर पर बड़ा आयोजन हो या बिजनेस डील- ये पत्थर ही करेंसी काम करते हैं. इसी द्वीप में कभी सीपियों का लेनदेन होता था.
हम सदियों से खरीद-फरोख्त के लिए पैसों का लेनदेन करते आए हैं. जब करेंसी नहीं थी, तब बार्टर सिस्टम हुआ करता. यानी अगर आपको बकरी चाहिए, तो बदले में अपनी भेड़ या ऐसी ही कीमती चीज बदले में देनी होती. वक्त के साथ कीमती रत्नों के बदले चीजें खरीदी जाने लगीं. फिर सिक्कों का चलन आया. सोने से लेकर तांबे और गिलट के हर सिक्के का अलग मोल होता. आखिर में करेंसी आई, और दुनिया पर छा गई. लेकिन अब भी दुनिया का एक हिस्सा ऐसा है, जहां कागज के नोट नहीं, बल्कि बड़े-बड़े पत्थर ही करेंसी हैं.
प्रशांत महासागर से घिरा यप द्वीप वही जगह है, जहां छोटे से लेकर इंसान के आकार के सिक्के चलते हैं. लगभग सौ स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस द्वीप में लगभग 12 हजार लोग रहते हैं, जो कई गांवों में बंटे हैं. हर गांव और हर परिवार के पास कुछ सिक्के होते हैं. जिसके पास जितने ज्यादा और जितने भारी पत्थर होंगे, वो उतना ही अमीर माना जाएगा. भारी पत्थरों के बीच एक बड़ा छेद रहता है ताकि जिसे वो करेंसी दी जाए, वो उसे ठेलकर अपने घर तक ले जा सके.
स्टोन करेंसी की शुरुआत के बारे में कहीं खास जानकारी नहीं मिलती कि इसकी शुरुआत क्यों और कैसे हुई. माना जाता है कि इसकी एक वजह यप पर किसी भी तरह की बहुमूल्य धातु या कच्चे माल का न मिल पाना है. यहां न तो सोना है, न कोयला. ऐसे में सदियों पहले इन्होंने चूना पत्थर को ही करेंसी की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. इस चूना पत्थर के लिए भी इन्हें अपने द्वीप से नाव लेकर लगभग 4 सौ किलोमीटर दूर पलाऊ द्वीप पर जाना होता था. यप के लोगों के लिए ये भी कीमती चीज थी, तो उन्होंने इसे ही मुद्रा की तरह काम में लाना शुरू कर दिया. वे पलाऊ से मजबूत नाव लेकर जाते और पत्थर लेकर लौट आते.
चूने के बड़े पत्थरों को तराशकर उनके बीच छेद कर दिया जाता और ऊपर की तरफ कहीं अपने परिवार या गांव का नाम लिख देते. इन्हें राई कहा गया. अगर किसी को छुट्टा पैसे चाहिए तो वो स्टोन करेंसी देगा, बदले में उसे सीपियां दी जाएंगी. समुद्र में मिलने वाली सीपियां भी यहां पैसों की कीमत रखा करती थीं. अब हालांकि सीप का चलन खत्म हो चुका, लेकिन स्टोन करेंसी अब भी यपवासियों के जीवन का हिस्सा है.
बड़े लेनदेन या डील में वे पत्थरों का उपयोग करते हैं. जैसे द्वीप के किसी शख्स से कोई गलती हो गई. समाज की बैठक होगी और शख्स या उसका परिवार अपना एक पत्थर गांव के नाम कर देगा. इसका रिकॉर्ड रखा जाता है ताकि कोई भूलचूक न हो. कई पत्थर इतने भारी होते हैं, कि वे यहां से वहां ट्रांसपोर्ट नहीं हो सकते. तब उन्हें वहीं छोड़ दिया जाता है, लेकिन साथ में कार्विंग कर दी जाती है कि उसका मालिक कौन है.
देसी ढंग से समझें तो स्टोन करेंसी की हैसियत खानदानी गहनों जैसी है. ये एक से दूसरी पीढ़ी के पास बहुत सम्मान से जाता रहता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








