
वो देश जहां तलाक को अब भी नहीं मिल सकी हरी झंडी, क्या है कारण, अलग होने के लिए क्या कर रहे लोग?
AajTak
बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष मामला चर्चा में है. इस बीच ये बात भी हो रही है कि हमारे यहां तलाक की कानूनी पेचीदगियां काफी ज्यादा हैं, जिसका फायदा कोई एक पक्ष उठा लेता है. दूसरी तरफ, एक ऐसा भी देश है, जहां तलाक लेना ही गैरकानूनी है. अलग होने के लिए लोग यहां एक्सट्रीम रास्ते ले रहे हैं.
अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से लोग दो खेमों में बंटे हुए है. कुछ लोग लड़कियों, तो कुछ लड़कों को कटघरे में रख रहे हैं. एक पक्ष ऐसा भी है, जो तलाक के कानून में कमियां निकाल रहा है. इस बीच जानिए, एक ऐसे देश की बात, जहां तलाक को कानूनी मंजूरी ही नहीं. रिश्ता चाहे कितना ही खराब क्यों न हो जाए, जोड़े वैधानिक तौर पर अलग नहीं हो सकते. हां, इसके कुछ वैकल्पिक रास्ते जरूर हैं, यानी दाएं-बाएं से बचकर निकलने के तरीके, टॉक्सिक रिश्तों में रहते लोग जिनकी मदद ले रहे हैं.
लंबे समय से चली आ रही धार्मिक कट्टरता
वेटिकन सिटी के अलावा फिलीपींस अकेला देश है जहां तलाक कानूनी रूप से प्रतिबंधित रहा. यहां साल 1930 में तलाक पर रोक लगाने वाला पहला कानून बना. लेकिन इससे पहले भी धार्मिक आधार पर डिवोर्स पर रोक रही. साल 2020 में हुए सेंसस के अनुसार, यहां कैथोलिक आबादी लगभग 79 फीसदी है. प्रतिशत में ये धार्मिक जनसंख्या सबसे ज्यादा है. किसी भी दूसरे क्रिश्चियन देश में कैथोलिक्स की इतनी बड़ी आबादी नहीं. वहीं लगभग 6.4 प्रतिशत के साथ मुस्लिम दूसरी बड़ी आबादी हैं. यहां बता दें कि फिलीपींस के मुस्लिम शरिया लॉ के मुताबिक तलाक ले सकते हैं, लेकिन कैथोलिक धर्म के मानने वालों को इसकी इजाजत नहीं.
दरअसल ईसाई धर्म में शादी को काफी पवित्र बंधन की तरह देखा जाता है. शादीशुदा जोड़े कुछ मामलों में अलग रह सकते हैं, लेकिन वे चर्च में दोबारा शादी नहीं कर सकते. तलाक पर इसी कट्टरता के चलते 16वीं सदी में इंग्लैंड के हैनरी अष्टम ने कैथोलिक चर्च से रिश्ता तोड़ लिया था ताकि वे अपनी मौजूदा पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर सकें.
वक्त के साथ चर्च इस मामले में काफी उदार हुआ. अस्सी और नब्बे के दौरान स्पेन, अर्जेंटिना और आयरलैंड जैसे कट्टर देशों में भी तलाक पर ढील मिली लेकिन फिलीपींस बाकी रह गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








