
वॉर गेमः ऐसी हो सकती है भारत-पाकिस्तान जंग... जहां दुश्मन का निकलेगा दम और धरे रह जाएंगे उसके परमाणु बम!
AajTak
भारत की सैन्य सोच में लंबे समय से ऐसी रणनीतियों पर चर्चा होती रही है, जो पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की हद तक ना जाएं. मतलब है कि भारत ऐसे हमले करना चाहता है, जो नुकसान तो करें, लेकिन परमाणु युद्ध की स्थिति न पैदा हो. इसके लिए भारतीय सेना की कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन उल्लेखनीय है, जिसमें तेज और सीमित हमले की बात की जाती है.
कश्मीर के पहलगाम में जघन्य आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर है. हमले का आरोप पाकिस्तान सेना समर्थित आतंकी समूहों पर है. भारत इस बार पुराने तरीकों (जैसे 2016 का उरी हमला या 2019 का बालाकोट हवाई हमला) से हटकर जवाब दे सकता है. पहले तो भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने और पाक से कूटनीतिक रिश्ते कम करने जैसे गैर-सैन्य कदम उठाए लेकिन इन कदमों का असर खत्म होने के बाद, सवाल उठेगा कि भारत सरकार ऐसे कौन से नए और स्मार्ट सैन्य कदम उठाए जिससे आतंकियों को सजा भी दी जा सके, लेकिन दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध की नौबत भी न आए.
भारत की सैन्य सोच में लंबे समय से ऐसी रणनीतियों पर चर्चा होती रही है, जो पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की हद तक ना जाएं. मतलब है कि भारत ऐसे हमले करना चाहता है, जो नुकसान तो करें, लेकिन परमाणु युद्ध की स्थिति न पैदा हो. इसके लिए भारतीय सेना की कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन उल्लेखनीय है, जिसमें तेज और सीमित हमले की बात की जाती है. इस रणनीति में भारत अपनी सेना को जल्दी से सीमा पार भेजकर छोटे लेकिन प्रभावी हमले करे, ताकि पाकिस्तान को जवाब देने का ज्यादा समय न मिले.
दूसरी ओर, पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए फुल स्पेक्ट्रम डिटरेंस नीति पर चलता है. इसके तहत वह छोटे परमाणु हथियारों, जैसे नस्र (हत्फ-9) मिसाइल, का इस्तेमाल कर सकता है. यह मिसाइल छोटी दूरी तक मार करती है और इसका मकसद भारत को डराना है, ताकि वह कोई बड़ा हमला न करे.
भारत और पाकिस्तान दोनों ही मानते हैं कि वे सीमित स्तर पर लड़ाई को बढ़ा सकते हैं, लेकिन परमाणु युद्ध की स्थिति से बच सकते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों देशों के पास अभी भी कई ऐसे कदम बाकी हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं आजमाया गया. इसका मतलब है कि दोनों देश नई सैन्य रणनीतियां आजमा सकते हैं, जहां परमाणु हथियारों का इस्तेमाल ना हो. इस पृष्ठभूमि में नीचे प्रस्तुत है 15 चरणों का एक काल्पनिक वॉर गेम परिदृश्य.
1. भारत का हमला: इंडियन नेवी का पश्चिमी बेड़ा अंधेरे की आड़ में प्रचंड आक्रमण शुरू करता है. अरब सागर में भारतीय नौसेना का गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर कराची के पास पाकिस्तान के तट पर मौजूद आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की बौछार करता है. यह पहला मौका है जब भारत ने पाकिस्तानी धरती पर नेवी से अटैक किया. पाकिस्तानी रक्षा तंत्र भौचक्का रह जाता है. सटीक मिसाइलें न्यूनतम अतिरिक्त नुकसान के साथ लक्ष्य को नष्ट कर देती हैं, मैसेज यह जाता है कि नई दिल्ली संघर्ष को नए क्षेत्रों तक विस्तार देने को तैयार है
2. पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: पाकिस्तान शुरुआती भ्रम में डगमगाता है और अपने डिफेंस सिस्टम को तुरंत सक्रिय करता है. समुद्र से किए गए हमले से पाकिस्तान नौसेना और वायुसेना आश्चर्यचकित रह जाती हैं. कराची के आसपास की पाकिस्तानी वायु रक्षा बैटरियां जल्दबाजी में हाई अलर्ट पर चली जाती हैं, जबकि नौसेना के फ्रिगेट और समुद्री गश्ती विमान तट की तलाशी लेते हैं, उन्हें डर है कि कोई पनडुब्बी या जहाज फिर से हमला कर सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










