
वॉटर टैंक पर लगाम लगाकर नहीं पूरी होगी दिल्ली में पानी की किल्लत, बोलीं जल मंत्री आतिशी
AajTak
राजधानी में पानी की किल्लत के बीच जल मंत्री आतिशी अक्षरधाम के पास स्थित पाइपलाइन का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टैंकर माफियाओं पर बिल्कुल लगाम कसी जानी चाहिए. चाहे वो हरियाणा बॉर्डर के पार हों या दिल्ली के इस पार. लेकिन उससे समस्या का समाधान नहीं होगा.
दिल्ली में पानी के संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. एक तरफ देश की सर्वोच्च अदालत में इस मामले पर सुनवाई चल रही थी तो दूसरी ओर जल मंत्री आतिशी एडीएम/एसडीएम और तहसीलदारों की टीम के साथ गुरुवार को अक्षरधाम के पास जल वितरण पाइपलाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उनसे जब टैंकर माफियाओं के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टैंकर माफियाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1000 MGD पानी उत्पादित होता है. दिल्ली जल बोर्ड के 1000 या 1100 टैंकर लगे हैं जो दिन में 6 से 8 चक्कर करते हैं. 1000 MGD में से सारे टैंकर 5 MGD पानी सप्लाई करते हैं. यानी दिल्ली के पानी के प्रोडक्शन का 0.5%. टैंकर माफियाओं पर बिल्कुल लगाम कसी जानी चाहिए. चाहे वो हरियाणा बॉर्डर के पार हों या दिल्ली के इस पार.
तो हम हरियाणा और दिल्ली पुलिस से लगाम कसने कहेंगे, लेकिन उससे समस्या का समाधान नहीं होगा. अगर लगाम कसी जाती है तो आधा, पौना या 1 MGD पानी बचा लेंगे. पर 40 MGD पानी की कमी सिर्फ यमुना में एडीशनल पानी से पूरी हो सकती है. आज दिल्ली के सभी विभागों को पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जमीन पर उतारा गया है. लेकिन 40 एमजीडी पानी की कमी इससे पूरी नहीं होगी. इसलिए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह है कि अगले 20 दिन की हीट वेव के लिए हमें एडिशनल पानी मिले.
यह भी पढ़ें: 'एलजी फिर खेल रहे हैं गंदी राजनीति...', दिल्ली जल संकट को लेकर AAP ने राज्यपाल पर लगाए आरोप
टैंकरों लगी लोगों की भीड़
गुरुवार को दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के संजय कॉलोनी इलाके में लोग टैंकर से पानी भरते नजर आए. इस दौरान टैंकर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने बताया कि यहां पर पानी की गंभीर समस्या है, जिससे काफी परेशानी हो रही है. हम लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. जब टैंकर आता है तो उस पर लोगों की भारी भीड़ आ जाती है. इसी वजह से किसी को पानी मिलता है और किसी को नहीं मिल पाता. जो पानी मिलता है वह हमारे लिए पर्याप्त नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











