
वैज्ञानिकों ने चूहों के लिए बनाए खास चश्मे, पहनते ही दिखने लगेंगी ये चीजें
AajTak
vr goggles for mice: इन चश्मों को दो लेंस और दो स्क्रीन की मदद से बनाया गया है. ये बीच में से डिवाइडेड हैं, ताकि दोनों आंखों पर फिट आ सकें. इन्हें पहनते ही चूहों को 3डी पिक्चर दिखने लगेगी.
वैज्ञानिकों ने चूहों के लिए खास तरह के चश्मे विकसित किए हैं, जिन्हें पहनकर वो एक अलग ही दुनिया देख पाएंगे. ये VR गूगल्स लैब में रहने वाले चूहों के लिए बनाए गए हैं. इन्हें पहनकर वो देख सकेंगे कि उन पर कोई पक्षी हमला कर रहा है. ये वर्चुएल रिएलिटी वाले चश्मे इस तरह बनाए गए हैं कि चूहों को बिल्कुल फिट आएंगे.
इन चश्मों को दो लेंस और दो स्क्रीन की मदद से बनाया गया है. ये बीच में से डिवाइडेड है, ताकि दोनों आंखों पर फिट आ सकें. इन्हें पहनते ही चूहों को 3डी पिक्चर दिखने लगेगी.स्काय न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लैब में रहने वाले चूहे बाहरी दुनिया को नहीं देख सकते.
ऐसे में उनके लिए चश्मे बनाए गए हैं ताकि वो बाहरी दुनिया को महसूस कर पाएं. अमेरिका के इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि चूहे के प्राकृतिक वातावरण का अनुकरण करने से वह उनके व्यवहार की बेहतर समझ हासिल कर सकेंगे.
अब तक, ऐसे प्रयास केवल चूहों को घेरने वाली फ्लैट स्क्रीन तक ही सीमित थे. ये स्क्रीन 3डी को पूरी गहराई से शामिल नहीं करती थी. इसके होने के बावजूद भी चूहे लैब के कुछ हिस्सों को झांककर देख सकते हैं. स्टडी के प्रमुख डेनियल डोमबेक ने कहा कि चश्मा उन्हें (चूहों को) 'पर्यावरण के साथ अधिक प्राकृतिक तरीके से जुड़ने' में मदद करता है.
शोधकर्ताओं ने कहा, एक और फायदा यह है कि वे शिकार करने वाले पक्षियों को देखकर हवाई खतरों को अनुभव कर सकते हैं.स्टडी के सह-लेखक जॉन इस्सा ने कहा कि टीम उन परिदृश्यों का भी अनुकरण करना चाहेगी जहां चूहा खुद शिकारी होता है.
उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए, हम मक्खी का पीछा करते समय मस्तिष्क की गतिविधि देख सकते हैं. उस गतिविधि में बहुत अधिक गहराई की धारणा और दूरियों का अनुमान लगाना शामिल है. ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम जानना शुरू कर सकते हैं.'

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










