
वैगनर चीफ प्रिगोझिन का एक हफ्ते में पुतिन को दूसरा झटका, यूक्रेन में लड़ने से किया इनकार
AajTak
पिछले हफ्ते प्रिगोझिन के नेतृत्व में वैगनर के भाड़े के सैनिकों ने रूसी के दक्षिणी शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा कर मॉस्को की तरफ मार्च करना शुरू कर दिया था. कहा जा रहा था कि किसी भी वक्त पुतिन का तख्तापलट हो सकात है. इसके बाद पुतिन को सफाई देने आना पड़ा था. उन्होंने दो टूक कहा था कि गद्दारी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा.
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बगावत कर चर्चा में आने वाली देश की प्राइवेट आर्मी वैगनर (Wagner) ने एक बार फिर झटका दे दिया है. वैगनर ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार दिया है.
वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन रूस के रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता करने से पीछे हट गए हैं. इसके साथ ही अब वैगनर के भाड़े के सैनिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हिस्सा नहीं लेंगे.
लुकाशेंको ने कराया था समझौता
पिछले हफ्ते प्रिगोझिन के नेतृत्व में वैगनर के भाड़े के सैनिकों ने रूसी के दक्षिणी शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा कर मॉस्को की तरफ मार्च करना शुरू कर दिया था. कहा जा रहा था कि किसी भी वक्त पुतिन का तख्तापलट हो सकात है. इसके बाद पुतिन को सफाई देने आना पड़ा था. उन्होंने दो टूक कहा था कि गद्दारी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा.
बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की मदद से एक समझौता होने के बाद यह विद्रोह खत्म हो गया था. रूस के प्रिगोझिन के साथ हुए समझौते के अनुसार, प्रिगोझिन को रूस छोड़कर जाने को कहा गया था. उनसे कहा गया था कि आपराधिक आरोपों से बचने के लिए वह पड़ोसी देश बेलारूस में रह सकते हैं. यह भी समझौता हुआ कि वैगनर सेनानियों को दोषमुक्त किया जाएगा और उन्हें रूसी सैन्यबलों में शामिल होने की पेशकश की जाएगी.
इसके साथ ही प्रिगोझिन रूसी सरकार के उस फैसले से भी सहमत हो गए थे कि उनकी सेना यूक्रेन के लिए युद्ध करना जारी रखेगी. इसके तहत वैगनर के भाड़े के सैनिकों को रूसी सेना में शामिल किया जाएगा. लेकिन अब प्रिगोझिन रक्षा मंत्रालय के साथ ऐसा कोई भी समझौता नहीं करना चाहते.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








