
वैक्सीन की उपलब्धता पर केंद्र का U टर्न, मई में किया था 216 करोड़ डोज का वादा, अब कहा- 135 करोड़ ही मिलेंगी
AajTak
केंद्र की ओर से मई में कहा गया था कि अगस्त से दिसंबर के बीच तक सरकार को वैक्सीन की 216 करोड़ से ज्यादा डोज मिलने की उम्मीद है, लेकिन शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर सरकार ने कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच 135 करोड़ डोज ही मिलने की संभावना है.
देश में तेजी से चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के बीच कोरोना वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने अचानक से यू-टर्न ले लिया है. मई में जब देश भर में वैक्सीन की किल्लत सामने आई थी तब सरकार ने दावा किया था कि 31 दिसंबर तक देश को 216 करोड़ से ज्यादा डोज मिल जाएंगी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र ने बताया कि दिसंबर तक उसे सिर्फ 135 करोड़ डोज ही मिलेंगे. यानी, महीनेभर में ही केंद्र ने इस साल तक मिलने वाले वैक्सीन डोज में 81 करोड़ की कमी कर दी है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











