
वैक्सीनेशन पर SC के सवाल से खुश शिवसेना, कहा- देश को चाहिए 35 हजार करोड़ का हिसाब
AajTak
शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन के बाजार में आने के बाद भी हमारे देश में टीकाकरण को लेकर दुर्दशा हो रही है, सुप्रीम कोर्ट को पीएम केयर फंड का हिसाब भी मांगकर जनता के समक्ष रखना चाहिए.
कोरोना वैक्सीन की कमी का मसला तूल पकड़ता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के सवाल-जवाब के बाद अब विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर है. शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन के बाजार में आने के बाद भी हमारे देश में टीकाकरण को लेकर दुर्दशा हो रही है, सुप्रीम कोर्ट को पीएम केयर फंड का हिसाब भी मांगकर जनता के समक्ष रखना चाहिए. शिवसेना ने अपने मुखपत्र में कहा कि कई जगहों पर खर्च में कटौती करके उस पैसे को पीएम केयर फंड में घुमा दिया गया, सांसदों के वेतन में ‘कटौती’ करके उन सैकड़ों करोड़ रुपयों को भी पीएम केयर फंड में डाल दिया गया, लेकिन पूरे देश में न तो बिस्तर है, न दवाइयां हैं, न ऑक्सीजन है और न ही सही टीकाकरण है, ऐसी अवस्था है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











