
'वे जासूसी क्यों करेंगे और क्या फायदा होगा' कतर में नौसेना के पूर्व अफसरों को सजा सुनाए जाने पर बोले परिजन
AajTak
भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों को कतर में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद परिजन परेशान हो उठे हैं. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुक्रवार को आठ पूर्व अफसरों में से एक के रिश्तेदार ने मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने कहा, भारत सरकार को आठों लोगों को बचाने के प्रयास तेज करने चाहिए और उन्हें जल्द ही वापस लेकर चाहिए. कतर ने जासूसी के बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है.
कतर की एक कोर्ट ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई है. कतर से खबर आने के बाद इनके परिवार परेशान देखे जा रहे हैं और सरकार से रिहाई के प्रयास किए जाने की मांग कर रहे हैं. परिजन का कहना है कि बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं. उनका कोई दोष नहीं है. भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और हमारे परिवार उनका इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को 30 अगस्त, 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और वहां की कोर्ट ने गुरुवार को कथित जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है. इस मामले में भारत सरकार का भी बयान आया है. सरकार ने कहा, हम कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, हम नौसेना के इन 8 अफसरों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए तैयार हैं.
'आजीविका कमाने के लिए दोहा गए थे'
नौसेना के आठ पूर्व अफसरों में एक नाम सुगुनाकर पकाला का भी है. गुरुवार को सुगुनाकर के बहनोई सी कल्याण चक्रवर्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से रिहाई के लिए अपील की है. विजाग प्रेस क्लब में चक्रवर्ती ने कहा, ये सभी लोग 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं और वे अपनी आजीविका कमाने के लिए दोहा (कतर) गए थे. वे जासूसी क्यों करेंगे और उससे उन्हें क्या फायदा होगा? इसलिए मैं भारत सरकार से मेरे जीजाजी (पाकाला) और अन्य लोगों को भारत लाने का अनुरोध करता हूं.
'14 महीने से कतर की जेल में बंद हैं'
उन्होंने कहा, नौसेना के पूर्व अधिकारियों को पिछले 14 महीने से कतर की जेल में कैद करके रखा गया है. उन्होंने यह जानने की मांग की कि उन्हें वापस लाने में कितना समय लगेगा? चक्रवर्ती के अनुसार, कतर के अधिकारियों ने आठों लोगों को आधी रात में बेबुनियाद आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. कतर ने इन पूर्व अफसरों की आपस में दोस्ताना बातचीत, फोन कॉल और भारत के सैन्य अधिकारियों से लिंक होने का संदेह जताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे भारत और कतर के दुश्मन देशों की चाल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








