
वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप... कर्नाटक में उत्पीड़न से परेशान महिला की मौत, पति और सास-ससुर पर FIR दर्ज
AajTak
कर्नाटक में 22 साल की विवाहिता अंजनाबाई पाटिल की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. अंजनाबाई अपने घर में फांसी पर लटकी मिलीं, वह 11 महीने की बच्ची की मां थीं.
कर्नाटक के बीदर जिले के बसवकल्याण कस्बे से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 22 साल की विवाहिता अंजनाबाई पाटिल की हाल ही में हुई मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने इस बात से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई.
जानकारी के अनुसार, अंजनाबाई पाटिल अपने ओम नगर स्थित आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं. उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और वह अपनी 11 महीने की बच्ची की मां थीं.
मृतका के पिता की शिकायत पर बसवकल्याण टाउन पुलिस ने पति शेखर, सास अरुणाबाई और ससुर चंद्रकांत के खिलाफ FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया है.
परिवार के आरोप हैं कि विवाह के बाद से ही अंजनाबाई को मेंटल टॉर्चर का शिकार बनाया जा रहा था. कंप्लेंट में बताया गया है कि पति के देर रात तक पानी-पूरी के बिजनेस में बिजी रहने के कारण घर में बार-बार विवाद होते थे.
इसके अलावा, परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि अंजनाबाई पर अप्रत्यक्ष रूप से वेश्यावृत्ति की ओर दबाव डाला जा रहा था, जिससे वह मानसिक तौर से पूरी तरह टूट चुकी थीं.
रिश्तेदारों का कहना है कि अंजनाबाई ने कई बार मायके में अपनी परेशानी बताई थी, परंतु हाल के दिनों में उत्पीड़न और बढ़ गया था. इस कारण वे इस मौत को मात्र आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए ऐसा मानते हैं कि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया हो सकता है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








