
वेडिंग फोटोशूट में बवाल... दूल्हे का हाथ चूमने बढ़ी महिला, दुल्हन ने बाल खींचकर गिराया
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इंडोनेशिया का बताया जा रहा है. वेडिंग फोटोशूट के दौरान दूल्हे के पास एक महिला पहुंचती है, जिसे लोग उसकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड बता रहे हैं, और यहीं से माहौल अचानक बदल जाता है.
सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया की एक शादी का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. यह वीडियो एक वेडिंग फोटोशूट के दौरान का बताया जा रहा है, जहां कुछ सेकंड में ऐसा हंगामा हुआ कि पूरी शादी चर्चा का विषय बन गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन फूलों से सजे मंच पर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं. माहौल पूरी तरह खुशियों भरा होता है, तभी अचानक एक महिला मंच की तरफ बढ़ती है.
बताया जा रहा है कि यह महिला दूल्हे की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड है. वह मंच पर पहुंचकर हल्का झुकती है और दूल्हे का हाथ चूमने की कोशिश करती है. इंडोनेशियाई मुस्लिम संस्कृति में हाथ चूमना गहरे सम्मान का प्रतीक माना जाता है और यह परंपरा आमतौर पर बुजुर्गों या फिर पत्नी द्वारा अपने पति के लिए निभाई जाती है. ऐसे में शादी के मंच पर किसी दूसरी महिला का यह इशारा कई लोगों को आपत्तिजनक लगा.
जैसे ही महिला दूल्हे का हाथ चूमने के लिए आगे बढ़ती है, दुल्हन तुरंत हरकत में आ जाती है. वीडियो में साफ दिखता है कि दुल्हन महिला का हाथ या कंधा पकड़ती है, बाल खींचते हुए उसे मंच से नीचे उतार देती है. पूरा घटनाक्रम कुछ ही पलों में हो जाता है. इस दौरान दूल्हा लगभग शांत खड़ा रहता है और किसी तरह का हस्तक्षेप करता नजर नहीं आता.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने दुल्हन के रिएक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बिल्कुल सही कदम उठाया. कुछ महिलाओं ने खुद को दुल्हन से जोड़ते हुए लिखा, “वो दुल्हन मैं हूं” या “ऐसी ही दुल्हन बनना है.” वहीं कुछ लोगों ने दूल्हे की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसे शुरुआत में ही स्थिति को संभाल लेना चाहिए था.
हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले पर चिंता भी जताई और कहा कि किसी भी हाल में हिंसा सही नहीं ठहराई जा सकती. इसके बावजूद यह वीडियो रिश्तों की सीमाओं, सम्मान और शादी जैसे पवित्र मौके पर व्यवहार को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ चुका है. फिलहाल यह क्लिप सिर्फ एक शादी का वीडियो नहीं रह गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक मर्यादा और निजी सीमाओं पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









