
वीडियो Like-Share कर पैसे कमाने का झांसा, अकाउंट से साढ़े तीन लाख रुपये ठगों ने किए साफ
AajTak
दिल्ली में लोगों को वीडियो पर लाइक-शेयर कर पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी राज कुमार के खिलाफ 23 राज्यों में 85 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं. आरोपी के बैंक खाते से 1.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है. मामले की जांच के बाद आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को एक व्यक्ति की शिकायत मिली, जिसमें उसने राज कुमार पर 3.30 लाख की ठगी का आरोप लगाया. पीड़ित को सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया गया, जिसमें वीडियो लाइक और शेयर करने के बदले कमीशन देने का वादा किया गया था. इसके बाद आरोपी ने उसे निवेश करने के लिए मना लिया और पैसा मिलने के बाद सभी संपर्क बंद कर दिए और सोशल मीडिया ग्रुप्स डिलीट कर दिए.
राज कुमार के खिलाफ 23 राज्यों में 85 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं. आरोपी के बैंक खाते से 1.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है. द्वारका के पुलिस उपायुक्त (DCP) अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को सिरसा (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक डेबिट कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले किसी भी संदिग्ध निवेश या नौकरी के प्रस्ताव से बचने की अपील की है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर देने को कहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









