
वीजा नहीं...इस कागज के सहारे 17 साल बाद बांग्लादेश में कदम रख पाए तारिक रहमान!
AajTak
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका लौट आए हैं. इसके साथ ही 17 साल बाद उनकी बांग्लादेश वापसी हुई है. हालांकि, इस बार वे ट्रैवल पास (यात्रा अनुमति पत्र) के ज़रिये बांग्लादेश आए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उन्हें पासपोर्ट की जगह ट्रैवल पास के तहत देश क्यों लौटना पड़ा. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
बांग्लादेश की राजनीति में 25 दिसंबर 2025 को एक बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद लंदन से ढाका लौट आए. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की वापसी को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया. ढाका में उनके स्वागत के लिए लाखों समर्थक सड़कों पर उतरे, जबकि अंतरिम सरकार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए.
ढाका पहुंचे तारिक रहमान
तारिक रहमान ने लंदन से बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट ली, जो सिलहट में स्टॉपओवर के बाद ढाका पहुंची. एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक बीएनपी समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई. पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की वापसी से जोड़कर पेश किया और इसे आगामी चुनावों के लिए निर्णायक कदम बताया.
क्या है सियासी मायने
तारिक रहमान की यह वापसी ऐसे वक्त हुई है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय चुनाव होने हैं. बीएनपी को मौजूदा सर्वे में सबसे आगे माना जा रहा है और तारिक रहमान को संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, शेख हसीना की अवामी लीग पर चुनाव लड़ने की पाबंदी है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. ऐसे माहौल में तारिक की मौजूदगी बीएनपी के लिए बड़ी ताकत मानी जा रही है.
तारिक रहमान की वापसी के पीछे एक अहम निजी कारण भी है. उनकी मां और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंबे वक्त से बीमार हैं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं. 80 साल की खालिदा जिया की हालत पिछले महीने गंभीर बताई गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, हालिया अपडेट के मुताबिक उनकी स्थिति अब स्थिर है. माना जा रहा है कि बेटे की वापसी का एक बड़ी वजह उनसे मुलाकात भी है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









