
विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भारी गड़बड़ी, 8 पैसेंजर्स घायल; 3 की हालत बेहद नाजुक
ABP News
हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब चार बजे हुई, जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था.विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है.
मुंबई से कोलकाता जाने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान के यहां उतरने से ठीक पहले उसमें आई गड़बड़ी के कारण सोमवार को 8 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया कि शाम करीब 4 बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गई. पट्टाभी ने बताया, 'गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि 5 अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई.' अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












