
विसावदर, लुधियाना के बाद तरनतारन उपचुनाव में भी AAP की जीत, पार्टी बोली- CM मान पर जनता का भरोसा कायम
AajTak
तरनतारन उपुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही दल अपनी जमानत नहीं बचा सके. AAP ने कहा कि यहां मतदाताओं ने साफ संकेत दिया कि पारंपरिक दलों की राजनीति अब उन्हें स्वीकार्य नहीं है.
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की. वहीं इस उपुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही दल अपनी जमानत नहीं बचा सके. आम आदमी पार्टी का कहना है कि विसावदर और लुधियाना उपचुनाव में शानदार जीत के बाद तरनतारन में भी AAP की विजयी होना यह साबित करता है कि सीएम भगवंत मान पर जनता का भरोसा कायम है.
AAP की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तरनतारन, जिसे पंजाब की पंथक राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है, यहां मतदाताओं ने साफ संकेत दिया कि पारंपरिक दलों की राजनीति अब उन्हें स्वीकार्य नहीं है. कांग्रेस को दलित समाज की अनदेखी और आंतरिक गुटबाजी भारी पड़ी. पार्टी के खिलाफ दलित समुदाय में नाराजगी खुलकर सामने आई, जिसका नतीजा जमानत जब्ती के रूप में दिखा.
बीजेपी भी तरनतारन में पैर जमाने में नाकाम रही. आम आदमी पार्टी ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की किसान विरोधी नीतियों, पंजाब के अधिकारों पर कथित हमलों और राज्य के मुद्दों पर अस्पष्ट रुख को मतदाताओं ने एक बार फिर खारिज कर दिया. तरनतारन में भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त होने से यह स्पष्ट हो गया कि पंजाब में पार्टी के लिए जमीन तैयार करना अभी भी चुनौती बना हुआ है.
आम आदमी पार्टी ने इस जीत का श्रेय अपने जमीनी संगठन, घर-घर संपर्क अभियान और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कामकाज को दिया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, किसानों और मजदूरों के हित में लिए गए फैसलों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं ने जनता का भरोसा मजबूत किया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








