
विशेष अदालत ने पार्थ-अर्पिता को 5 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
कोलकाता की एक विशेष अदालत ने SSC भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को 5 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा है. ED ने अदालत से पार्थ चटर्जी को 4 दिन और अर्पिता को 3 दिन के लिए हिरासत में भेजे जाने की मांग की थी. वहीं, पार्थ के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की थी. ED ने अदालत को यह भी बताया कि पार्थ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में 14 महीने बाद ममता बनर्जी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार हुआ. राजभवन में राज्यपाल एल गणेशन ने 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें 7 कैबिनेट और 2 स्वतंत्र प्रभार मंत्री हैं. ममता ने विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर 2021 में बीजेपी छोड़ तृणमूल में आए पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो को भी मंंत्री बनाया है. देखें खबरें सुपरफास्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











