
विवाद में फंसी 'यादव जी की लव स्टोरी', इन फिल्मों की रिलीज के भी आड़े आई थी 'जाति', हुआ हंगामा
AajTak
‘यादव जी की लव स्टोरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म की कहानी एक यादव लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जिस पर समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. इससे पहले भी पद्मावत, सैराट, आर्टिकल 15 और जय भीम जैसी फिल्में विवादों में आ चुकी हैं.
एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' चर्चा में आ गई है. लेकिन ये फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट या ट्रेलर से नहीं बल्कि विवाद की वजह से हेडलाइन्स में बनी है. फिल्म का नाम पढ़कर तो आप विवाद समझ ही गए होंगे. नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं.
27 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म पर यादव समाज के लोगों ने विरोध जताया है. उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे रिलीज ना करने की चेतावनी दी है. इतना ही नहीं फिल्म को लव जिहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि फिल्म की कहानी एक यादव समाज की लड़की की है जो मुस्लिम लड़के से प्यार कर बैठती है.
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म विवादों के घेरे में आई हो, वो भी सिर्फ इसलिए कि किसी समाज को उसकी कास्ट, टाइटल या जाति विशेष का दिखाया जाने पर एतराज हो. इससे पहले कई फिल्में इस कटघरे में खड़ी दिखीं और इस विरोध का मार भी झेलती नजर आईं. आइये बताते हैं.
इन फिल्मों के खिलाफ हुआ प्रोटेस्ट...
घूसखोर पंडित: ये विवाद ज्यादा पुराना नहीं है. मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म को ब्राह्मण समुदाय की ओर से भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. उनके मुताबिक फिल्म का टाइटल अपमानजनक था. मामला कोर्ट तक पहुंचा. इसके बाद फिल्म मेकर को फटकार के साथ नाम बदलने की सलाह दी गई.
आर्टिकल 15: ये फिल्म सीधे तौर पर जाति आधारित हिंसा और भेदभाव और बदायूं केस पर आधारित थी, जिस कारण इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












