
विवाद के बाद फिर जल्द वापस आ सकता है Twitter Blue सब्सक्रिप्शन, Elon Musk ने कही ये बात
AajTak
Twitter Blue Subscription फीचर से वापस आ सकता है. इसके बारे में Elon Musk ने जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि एलॉन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ब्लू को अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है. कंपनी ने फेक अकाउंट्स के वेरिफाइड होने के बाद इस पर रोक लिया था.
Twitter ने फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान को रोक दिया हैं. ये फैसला तब लिया गया जब कंपनी के इस फीचर का फायदा उठाकर फेक अकाउंट्स ने भी Blue Tick ले लिया. इसके बाद वो फेक खबरें फैलाने लगे. इससे कई कंपनियों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा.
लेकिन, अब एक नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस ट्विटर ब्लू को फिर से शुरू किया जाएगा. कंपनी अगले हफ्ते से इसको शुरू किया जा सकता है. इसके लिए चार्ज पहले की तरह ही 8 डॉलर प्रति माह रहेगा. इसके बारे में खुद मस्क ने जानकारी दी है.
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा था कि ट्विटर ब्लू को दोबारा कब से शुरू किया जाएगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा था इस फीचर के अगले हफ्ते तक लौटने की उम्मीद है. कंपनी ने शुक्रवार को फेक अकाउंट्स को ब्लू टिकने मिलने के बाद ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर को रोक दिया था.
पहले लंबे प्रोसेस के बाद मिलता था सेलेक्टेड लोगों को ब्लू टिक
इससे पहले ट्विटर ब्लू टिक के लिए पब्लिक फिगर यानी राजनेता, एक्टर, पत्रकार होना जरूरी था. लोगों को लंबे वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता था, जिसके बाद ही उनका ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड हो पाता था.
लेकिन, ट्विटर ब्लू फीचर से लोगों ने सब्सक्रिप्शन चार्ज देकर अपने अकाउंट्स पर ब्लू टिक लेना शुरू कर दिया. इसका फायदा उठाकर लोगों ने पॉपुलर कंपनियों के फर्जी अकाउंट्स बनाकर फेक ट्वीट्स करना शुरू कर दिया. इसका काफी नुकसान उन कंपनियों को उठाना पड़ा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







