
विवादों में AR रहमान, लगा गाना चोरी करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
AajTak
ए आर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपोजर के खिलाफ गाना चोरी का आरोप लगा है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने रहमान से ओरिजिनल कंपोजर को मान्यता देने की बात कही है. इस केस पर अगली सुनवाई शुक्रवार यानी 20 फरवरी के दिन होगी.
म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान एक बार फिर विवाद से घिर चुके हैं. कुछ समय पहले वो 'सांप्रदायिक भेदभाव' वाला कमेंट करके फंसे थे. अब रहमान पर गाना चोरी का आरोप लगा है. ये आरोप ध्रुपद शैली के भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैय्याज वासिफुद्दीन डागर ने लगाया है, जिसमें उन्होंने कंपोजर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है.
फिर क्यों कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे रहमान?
उस्ताद फैय्याज वासिफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया है कि ए आर रहमान ने मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' में उनके परिवार की पुरानी रचना 'शिव स्तुति' का कुछ हिस्सा चुराया था. ये फिल्म साल 2023 में आई थी, जिसे काफी पसंद भी किया गया.
उनका दावा ध्रुपद गायकी या पूरी बंदिश पर नहीं है. लेकिन उसे जिस सूल ताल (जो एक खास किस्म की ताल है) में इसे बांधा गया है, वो उनकी अपनी चीज है. आमतौर पर इसे चौताल में गाते हैं, जो अमीर खुसरो ने लगभग 800 साल पहले बनाई थी. लेकिन डागर शैली में इसे सूल ताल में गाया जाता है.
सुप्रीम कोर्ट में क्या हुई सुनवाई?
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्य बागची की बेंच ने इस केस की सुनवाई की. जिसमें चीफ जस्टिस ने कहा कि डागर वाणी को किसी परिचय की जरूरत नहीं. पूरी दुनिया डागर परिवार और उनके ध्रुपद संगीत को जानती है. ये लोग पीढ़ियों से बहुत ऊंचे दर्जे के कलाकार हैं. उन्होंने आगे ए आर रहमान के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि आप भी तो मशहूर संगीतकार हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












