
विवादों के बाद फिर खुला FITJEE नोएडा सेंटर, प्रदर्शन कर रहे अभिभावक बोले- फिर से लाखों की ठगी की कोशिश!
AajTak
FITJEE Controversy: अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि FITJEE ने पहले 5-6 लाख रुपये फीस वसूलने के बाद अचानक कोचिंग सेंटर बंद कर दिया था. रातों-रात टीचर्स ने इस्तीफा दे दिया और छात्रों की पढ़ाई अधर में लटक गई. अब उसी सेंटर को एक फ्रेंचाइजी के जरिए फिर से शुरू किया गया है, जिससे फिर से लाखों की ठगी की कोशिश की जा रही है.
FITJEE Controversy: नोएडा के सेक्टर 62 स्थित FITJEE कोचिंग सेंटर एक बार फिर विवादों में है. काफी विवादों और कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद अब फिर से दोबारा शुरू किया गया है. इसे FITJEE 2.0 बताया जा रहा है. कुछ छात्रों ने क्लासेज लेना शुरू भी कर दिया है, लेकिन वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में अभिभावक सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे नई ठगी की शुरुआत बता रहे हैं.
अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि FITJEE ने पहले 5-6 लाख रुपये फीस वसूलने के बाद अचानक कोचिंग सेंटर बंद कर दिया था. रातों-रात टीचर्स ने इस्तीफा दे दिया और छात्रों की पढ़ाई अधर में लटक गई. अब उसी सेंटर को एक फ्रेंचाइजी के जरिए फिर से शुरू किया गया है, जिसे लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है.
एक अभिभावक सतसंग कुमार ने कहा, 'हमें लंबा-चौड़ा मेल भेजा गया जिसमें क्लास फिर से शुरू करने की बात कही गई. लेकिन हमारे साथ पहले जो हुआ, उसे लेकर हमने FITJEE को इतने मेल किए पर उसका कोई जवाब नहीं आया. अब कैसे यकीन करें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा, हमें हमारा पैसा वापस चाहिए.'
पेरेंट्स ने बताया कि काफी लोगों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की FIR को मर्ज करके SIT का गठन किया गया है. इस जांच की निगरानी डीसीपी शक्ति अवस्थी कर रहे हैं.
FITJEE जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड पर इस तरह के आरोपों ने कोचिंग इंडस्ट्री में पारदर्शिता और विश्वास पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जब लाखों की फीस देने के बावजूद छात्रों का भविष्य अधर में रह जाए, तो माता-पिता की चिंता और गुस्सा दोनों वाजिब हैं. अब देखना होगा कि SIT की जांच में क्या सामने आता है और क्या FITJEE इस बार विश्वास बहाल कर पाएगा या नहीं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











