
विरासत बचाने का चैलेंज... निशांत कुमार बिहार में क्या ‘चिराग पासवान’ बन पाएंगे?
AajTak
नीतीश कुमार के बिहार की सक्रिय राजनीति से दूर होने की सूरत में जेडीयू के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. जेडीयू नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार में पार्टी का भविष्य देख रहे हैं - सवाल है कि क्या निशांत कुमार भी चिराग पासवान की तरह सफल होंगे, जबकि उनके पास अनुभव की कमी है.
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटते देख जेडीयू के भविष्य को लेकर आशंका जताई जाने लगी है. कुछ कुछ वैसी ही आशंका जैसी बीजेपी के अन्य सहयोगी दलों के साथ हुआ है. महाराष्ट्र में शिवसेना ही नहीं, बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के साथ भी तो बिल्कुल वैसा ही हुआ था, लेकिन बदले हालात में सब कुछ ठीक भी हो गया - नीतीश कुमार की जेडीयू भी अब उसी रास्ते पर पहुंच चुकी है.
जेडीयू आशंका तो बिहार चुनाव के पहले से ही जताई जा रही थी, लेकिन अब तो चुनौती बेहद नजदीक आ चुकी है. और, जेडीयू की बेचैनी में इसे सहज तौर पर समझा जा सकता है. जेडीयू के अंदर की नाराजगी भी सामने आ गई है. जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा का विरोध कर रहे हैं, और अपने ही नेताओं के खिलाफ तोड़-फोड़ मचा रहे हैं. क्योंकि उनका मानना है कि जेडीयू के ही कुछ नेता नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जेडीयू के लोगों की आखिरी उम्मीद उनके बेटे निशांत कुमार लग रहे हैं.
सवाल है कि अगर जेडीयू को भी लोक जनशक्ति पार्टी जैसी चुनौती फेस करनी पड़ी, तो क्या चिराग पासवान की तरह निशांत कुमार भी पार्टी को मुश्किल हालात से उबार लेंगे - दोनों में बड़ा फर्क यह है कि निशांत कुमार के पास चिराग पासवान जैसा कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है.
चिराग पासवान के सामने मुश्किलें तब खड़ी हुईं, उनके पिता राम विलास पासवान नहीं रहे. चिराग पासवान खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते रहे, लेकिन अपना हक हासिल करने के लिए उनको इंतजार और संघर्ष दोनों करने पड़े - निशांत कुमार को भी बीजेपी नेतृत्व पर चिराग पासवान की ही तरह पक्का यकीन रहा है, लेकिन चुनौतियां तो उनके सामने भी वैसी ही खड़ी हो सकती हैं, जैसे चैलेंज चिराग पासवान के सामने प्रकट हो गए थे.
बिहार चुनाव के समय मीडिया के सवालों पर निशांत कुमार का कहना था कि बीजेपी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी. और, नीतीश कुमार पहले की ही तरह मुख्यमंत्री बने भी. कहीं कोई किंतु-परंतु जैसी बात नहीं दिखी. हालांकि, अभी कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह नहीं चाहते थे कि 20 नवंबर, 2025 को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लें. तब कहा गया कि वोट नीतीश कुमार के नाम पर मिला है, इसलिए मुख्यमंत्री भी उनको ही बनाया जाना चाहिए. लिहाजा बीजेपी का एक्शन प्लान होल्ड कर लिया गया था - अब वो सब कुछ धीरे धीरे सामने आने लगा है.
राजनीतिक अनुभव का फर्क

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






