
विमान से पक्षियों की टक्कर को रोकने के लिए याचिका, दिल्ली HC ने केंद्र को जारी किया नोटिस
AajTak
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, FSSAI, MCD, DPCC और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और उन्हें 6 सप्ताह के अंदर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि उसे यह देखना है कि इन चिंताओं को हल करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई की जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर पक्षियों के विमान से टकराने के खतरे को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है. याचिका में दिल्ली एयरपोर्ट पर बर्ड एवॉयडेंस मॉडल लागू करने की भी मांग की गई है.
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, FSSAI, MCD, DPCC और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और उन्हें 6 सप्ताह के अंदर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि उसे यह देखना है कि इन चिंताओं को हल करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की है.
याचिका में कहा गया है कि वह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ती हुई जंगली जानवरों और पक्षियों के विमान से टकराने की घटनाओं से चिंतित हैं. याचिका में कहा गया है कि IGI एयरपोर्ट पर पक्षियों/जंगली जानवरों का विमानों से टकराना न केवल विमान में सवार यात्रियों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरे का कारण है, बल्कि विमान दुर्घटना की स्थिति में आसपास के निवासियों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है.
यह भी पढ़ें: Air India की लापरवाही! दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने से गिरी 82 साल की बुजुर्ग, ICU में भर्ती
यह बताया गया है कि 2018-2023 के बीच IGI एयरपोर्ट पर कुल 705 पक्षी टकराने की घटनाएं हुईं, जो 6 विभिन्न राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स पर रिपोर्ट किए गए कुल पक्षी टकराने की घटनाओं से भी अधिक हैं.
याचिका के अनुसार, इन घटनाओं का प्रमुख कारण IGI एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में स्लॉटर हाउस, मांस दुकानों, डेयरी फार्मों और पर्यावरणीय प्रदूषण की उपस्थिति है. यह भी तर्क दिया गया है कि IGI एयरपोर्ट के आसपास स्लॉटर हाउस, मांस दुकानों, डेयरी फार्मों का संचालन और अवशेषों का निस्तारण विभिन्न कानूनों का उल्लंघन है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










