
'विपक्ष ने चोला बदला चरित्र नहीं', NDA सांसदों की बैठक में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने सोमवार को वेस्ट यूपी के एनडीए सांसदों के साथ बैठक की. सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोकल मुद्दों पर बात करें. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि चोला बदल चुका है लेकिन चरित्र वही है.
बीजेपी-एनडीए ने 2024 के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक्टिव मोड में आ गया है. इसकी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है. पीएम मोदी एनडीए के सांसदों से मुलाकात का सिलसिला आज सोमवार से शुरू कर चुके है. इसी क्रम में उन्होंने पश्चिम यूपी के सांसदों के साथ बैठक की और उनसे अपने लोकल क्षेत्र के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए कहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम यूपी के सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोकल मुद्दों पर बात करें. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि चोला बदल चुका है लेकिन चरित्र वही है. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के इतिहास के बारे में बताया और सरकार ने काम काज पर प्रेजेंटेशन दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाएं और उन्हें बताएं. पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर के अलावा बहुत से काम हैं जिनको जनता के बीच लेकर जाना है.
'जनता के बीच अधिक से अधिक समय बिताएं सांसद' इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, चोला बदलने से कोई चरित्र नहीं बदलता है. इसलिए यूपीए तो यूपीए ही रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए के पास दस साल का कुछ भी बताने के लिए नहीं हैं. यूपीए चरित्र पर कई दाग थे इसलिए उन्हें नाम बदलने की ज़रूरत पड़ी थी. उन्होंने सांसदों से कहा कि जनसंपर्क से समर्थन हासिल किया, जो कुछ भी किया वो ठीक हैं, लेकिन अब चुनाव का समय है. जनता के बीच में अधिक से अधिक समय बिताएं. अब शादी-विवाह और त्योहार का समय है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों के कार्यक्रम में जाएं. पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें उतराखण्ड की महिला ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी नहीं हैं, लेकिन दिल्ली में एक उनका बेटा हैं जिस वजह से उतराखण्ड का चुनाव हम जीत गए थे.
एनडीए त्याग की भावना से बनाः पीएम मोदी सांसदों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें त्याग की भावना का मंत्र भी दिया. उन्होंने इसे उदाहरण देकर समझाते हुए सीएम नीतीश कुमार और अकाली दल का नाम लिया. पीएम मोदी ने कहा कि 'नीतीश कुमार से ज्यादा विधायक होते हुए भी नीतीश को सीएम बनाया और पंजाब में अकाली के साथ सरकार में अच्छी संख्या में विधायक होते हुए भी उप मुख्यमंत्री का पद नही मांगा. उन्होंने कहा कि एनडीए स्वार्थ नहीं त्याग की भावना से बना है.'

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







