
'विपक्ष की महिला सांसदों...', प्रियंका गांधी समेत 6 MP ने स्पीकर को लिखा पत्र, की एक्शन की डिमांड
AajTak
प्रियंका गांधी समेत विपक्ष की छह महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सांसदों पर असत्य, निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाए गए हैं. महिला सांसदों ने इस पर एक्शन की डिमांड की है.
लोकसभा में गतिरोध जारी है. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही चल नहीं पा रही है. लोकसभा में बजट पर चर्चा की शुरुआत तक नहीं हो सकी है और विपक्ष अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस ने एक नया दांव चला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. एक महिला सांसद ने प्रिविलेज मोशन का नोटिस दिया है.
लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर चेयर पर सरकार की ओर से अपने पक्ष में काम करने का दबाव डालने के आरोप लगाए हैं. विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से अपील की है कि निष्पक्ष तरीके से सदन के संरक्षक की भूमिका निभाएं. इस प्रयास में विपक्ष स्पीकर के साथ खड़ा रहेगा और उनका पूरा समर्थन करेगा.
छह महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखे पत्र में विपक्ष की महिला सांसदों, खासकर कांग्रेस की सांसदों के खिलाफ असत्य, निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाए जाने की शिकायत की है और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सांसदों को किस तरह निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ किस तरह से गंभीर आरोप लगाए गए.
स्पीकर को संबोधित अपने शिकायती पत्र में सांसदों ने कहा है कि जब हम आपसे मिले थे, तब हमने न्याय की मांग की थी और यह भी डिमांड की थी कि बीजेपी के इस सांसद को सस्पेंड किया जाए. महिला सांसदों ने पत्र में कहा है कि आपने (स्पीकर ने) उस समय यह स्वीकार किया था कि एक गंभीर गलती हुई है और शाम 4 बजे वापस आने के लिए भी हमसे कहा गया था.
यह भी पढ़ें: लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, राज्यसभा में बजट पर चर्चा
प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि स्पीकर ने तब यह भी कहा था कि वह इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. महिला सांसदों ने इसे इस बात का प्रतीक बताया कि ऐसे मामलों में स्पीकर अब डिसीजन मेकिंग अथॉरिटी नहीं रह गए हैं. इस पत्र में कांग्रेस की महिला सांसदों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि हमारे विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण, मजबूत और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के दायरे में रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








