
'विनाश के रास्ते पर ले जाता है अहंकार...', बडगाम में हार के बाद NC सांसद का उमर अब्दुल्ला पर तंज
AajTak
जम्मू-कश्मीर में बडगाम सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की हार के बाद श्रीनगर के एनसी सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने कुरान की आयत साझा कर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर परोक्ष रूप से तंज किया और कहा कि अहंकार विनाश का कारण बनता है, जबकि विनम्रता और आत्मचिंतन ही सही रास्ता है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पार्टी की हार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तंज कसा है. उन्होंने कुरान की सूरह अल-आराफ (146) की आयत शेयर कर अहंकार को विनाश का कारण बताया.
उमर अब्दुल्ला पर तंज
मेहदी ने लिखा, 'अहंकार इंसान को विनाश के रास्ते पर लेकर जाता है. विनम्रता और आत्मचिंतन ही आगे बढ़ने का रास्ता है.' राजनीतिक हलकों में इसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधने के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर बडगाम सीट पर पार्टी की हालिया हार के बाद.
J-K विधानसभा में पहली बार चार महिला विधायक
वहीं नगरोटा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा की जीत के साथ अब पहली बार प्रदेश विधानसभा में चार महिला विधायक होंगी. इससे पहले 2008, 2014 और 2024 के विधानसभा चुनावों में अधिकतम तीन महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं.
बाकी तीन महिला विधायक

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








