
'विनाश की वजह बन सकता था भारत-PAK युद्ध, कश्मीर के समाधान के लिए 1000 साल तक काम करने को तैयार' सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर दोनों देशों की "साहसिक और निर्णायक" भूमिका की सराहना की है. सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक और मानवीय करार दिया, साथ ही अमेरिका की भूमिका को भी "निर्णायक सहयोगी" के रूप में प्रस्तुत किया.
ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध विनाश कारण बन सकता था और लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. उन्होंने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के मज़बूत और नेतृत्व पर गर्व करता हूं. उन्होंने समय रहते यह समझ लिया कि इस संघर्ष को रोकना आवश्यक था, जिससे लाखों निर्दोष जानें बचाई जा सकीं. यह निर्णय न केवल बहादुरी भरा है, बल्कि इन दोनों देशों की विरासत को और गौरवशाली बनाता है.”
यह भी पढ़ें: 'युद्धविराम को मान गए भारत और पाकिस्तान', US राष्ट्रपति ट्रंप का ट्वीट
कश्मीर पर कही ये बात ट्रंप ने कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम रहा. अपनी पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का दीर्घकालिक समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, “शायद 'हज़ार साल' बाद अब समय आ गया है कि हम इस ऐतिहासिक विवाद का समाधान खोजें.” हालांकि ट्रंप यह भूल गए कि कश्मीर को लेकर भारत की स्पष्ट नीति रही है कि यह उसका आंतरिक मामला है.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है."
यह भी पढ़ें: शहीद विनय नरवाल के पिता ने भारतीय सेना के साहस को सराहा, पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर कही ये बात ट्रंप का यह दावा कि अमेरिका की मदद से यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया. हालांकि यह उसकी राजनयिक छवि को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप आगामी अमेरिकी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक मामलों में अपनी भूमिका को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







