
विधान सभा में बोले CM योगी, 'चुनाव की तस्वीर साफ, विपक्ष देगा EVM को दोष'
Zee News
उत्तर प्रदेश विधान सभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, विपक्ष और सरकार के बीच संवाद जरूरी है. साथ ही उन्होंने सपा पर संवाद को बाधित करने का आरोप भी लगाया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, विपक्ष और सरकार के बीच संवाद जरूरी है. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर संवाद को बाधित करने का आरोप भी लगाया. सीएम योगी ने आरोप-प्रत्यारोप को लोकंतत्र की परंपरा का हिस्सा बताया.
'EVM पर दोष देगा विपक्ष' सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष की आदत मुझे पता है, चुनाव नतीजों के बाद ये EVM पर दोष देंगे. साथ ही उन्होंने कहा, विधान सभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है क्योंकि हमने प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए काम किया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










