
विधानसभा चुनाव से पहले मैनपुरी में सपा को जोर का झटका, तीन दशक बाद ढहा किला
Zee News
समाजवादी पार्टी के किले को भाजपा (BJP) ने ढहा दिया है. मैनपुरी में तीन दशक के बाद भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज किया है.
नई दिल्ली: मैनपुरी में तीन दशक बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा कर लिया है, इससे पहले हमेशा समाजवादी पार्टी अपना निर्विरोध अध्यक्ष चुनती आई थी. योगी सरकार में भाजपा ने समाजवादी किले को ध्वस्त कर दिया है. वर्ष 1991 से मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लगातार समाजवादी पार्टी का सीट पर कब्जा रहा है, लेकिन 2022 के चुनाव से पहले यानी कि 2021 में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने 18 वोट पाकर मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा किया है. भाजपा से जीती अर्चना भदौरिया के चाचा अशोक चौहान भारतीय जनता पार्टी से दो बार बार विधायक रहे और बाबा गंधर्व सिंह भदौरिया एक बार विधायक रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










