
विदेश में जॉब छोड़ी, बाल्टी में मोती उगा कर शख्स बना लखपती, जानिए कैसे
Zee News
एक असली मोती की कीमत 360 रुपए प्रति कराट जबकि एक ग्राम मोती की कीमत 1800 रुपए होती है.
तिरुवनन्तपुरम: अगर आप सोचते हैं कि मोती सिर्फ समुद्री सीप में पैदा होता है तो शायद आप गलत हैं. क्योंकि केरल के कासरगोड मथाचान (Kasargod Mathachan) ने अपने घर के बगीचे में मोती की खेती कर इसकी पैदावार की है. कासरगोड मथाचान (Kasargod Mathachan) तकरीबन 21 सालों से मोती की खेती कर रहे हैं. वह हर साल 50 बाल्टी मोती उगाते हैं और इससे तकरीबन साढ़े चार लाख रुपए कमाते हैं. कासरगोड मथाचान के मुताबिक वह मोतियां ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, कुवैत और स्विट्जरलैंड में बेचते हैं.
जॉब से इस्तीफा दिया कासरगोड मथाचान (Kasargod Mathachan) के मुताबिक वह सऊदी अरब की 'किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स' (King Fahd University of Petroleum & Minerals) में बतौर प्रोफेसर काम कर रहे थे. इसके बाद उन्हें चीन में जॉब करने का मौका मिला. यहां उन्हें आरामको (ARAMCO) कंपनी में ट्रांसलेटर का काम मिला. इसी दौरान उन्होंने चीन के वूशी में मौजूद दानशुई फिशिरीज रिसर्च सेंटर (Danshui Fisheries Research Center) का दौरा किया. यहां मोती की खेती के बारे में जानने के लिए अपनी जॉब से इस्तीफा दिया और इसकी खेती के तरीके को सीखा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










