विदेश मंत्री एस जयशंकर 9 दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे, UNGA की बैठक समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
AajTak
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर 9 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. यहां वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में भाग लेंगे और ग्लोबल साउथ पर एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे. वहीं 78वें यूएनजीए संबंधित कार्यक्रमों के पूरा होने के बाद, जयशंकर अमेरिकी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिए 27 से 30 सितंबर तक वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्रालय (एमईए) ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
विदेश मंत्री ग्लोबल साउथ के लिए भारत के समर्थन को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम 'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' की मेजबानी करेंगे. इसके अलावा वह न्यूयॉर्क में विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे.
विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से भी मुलाकात करेंगे. 78वें यूएनजीए के उच्च स्तरीय सत्र को जयशंकर 26 सितंबर को संबोधित करेंगे. यूएनजीए से संबंधित कार्यक्रम पूरा होने पर वह वाशिंगटन का दौरा करेंगे.
वाशिंगटन में एस जयशंकर अपने समकक्ष अमेरिकी एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों, अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और थिंक टैंक के साथ चर्चा शामिल है. वह आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित चौथे विश्व संस्कृति महोत्सव को भी संबोधित करेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








