
विदेशों में लीज पर जमीन लेकर खेती क्यों करने जा रहा तुर्की? ये है प्लान
AajTak
तुर्की खाद्य संकट को देखते हुए देश के अलावा विदेशों में भी खेती की योजना बना रहा है. दक्षिण अफ्रीका, लैटिन अमेरिका के कई देशों में तुर्की लीज पर जमीन लेकर वहीं गेहूं, सूरजमुखी आदि की खेती करने जा रहा है. इसे लेकर तुर्की ने वेनेजुएला से बात भी कर ली है.
खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतें और गेहूं की वैश्विक किल्लत का तुर्की पर काफी असर पड़ा है. खाद्यान्नों की कमी को पूरा करने के लिए तुर्की अब देश के अलावा विदेशों में भी कृषि की योजना पर काम कर रहा है. तुर्की अपने कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई देशों में खेती की जमीन को लीज पर लेने की योजना बना रहा है. तुर्की के अधिकारी वेनेजुएला और सूडान के अलावा 10 देशों में कृषि के अवसर तलाश रहे हैं.
तुर्की के अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के कृषि और वन्य मंत्री वाहित किरिस्की ने हाल ही में सांसदों के साथ कृषि की इस योजना पर चर्चा की है. किरिस्की ने सांसदों से कहा कि तुर्की में जितना कृषि उत्पादन होता है, उससे उसकी घरेलू जरूरतें ही पूरी हो पाती हैं. तुर्की अधिक कृषि उत्पादन कर विदेशी निर्यात को बढ़ाना चाहता है इसलिए विदेशों में कृषि की ये एक जरूरी योजना है.
उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में काफी अधिक कृषि भूमि है और हम वहां आसानी से खेती कर सकते हैं. हम कुछ लैटिन अफ्रीकी देशों पर भी विचार कर रहे हैं.'
मंत्री ने विदेशों में खेती की एक और वजह बताते हुए कहा कि तुर्की के किसान खेती छोड़कर अब बड़े शहरों में बस रहे हैं. इस कारण ग्रामीण इलाकों की खेती में कमी आई है.
'द जनरल डायरेक्टरेट ऑफ एग्रीकल्चरल एंटरप्राइसेस' (TIGEM) विदेशों में खेती की जमीन को लीज पर लेने की परियोजना की देखरेख करेगा.
सूडान में तुर्की की ये योजना नहीं रही है ज्यादा सफल

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








