
विदेशी लड़की से शादी! मैट्रिमोनियल साइट पर यूं ठग लेता था गैंग, नाइजीरियन मास्टरमाइंड अरेस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर उनके साथ ठगी करता था. पुलिस ने इस गिरोह के नाइजीरियन मास्टरमाइंड को अरेस्ट किया है.
मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया पर लोगों को जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी करने वाले इंटरनेशनल गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इंटरनेशनल गैंग के नाइजीरियन मास्टरमाइंड 27 वर्षीय औंगस स्टेनली को अरेस्ट किया है.
जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी 2022 को वीजा खत्म होने के बाद भी औंगस स्टेनली जवाहर पार्क थाना नेब सराय (नई दिल्ली) में अवैध रूप से रह रहा था. साइबर क्राइम थाना प्रयागराज रेंज ने नाइजीरियन मास्टरमाइंड को सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया. इन ठगों के बारे में पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य तलाकशुदा, बुजुर्ग व हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाते थे.
पुलिस का कहना है कि विदेशी महिला से शादी का झांसा देकर ये लोग ठगी को अंजाम देते थे. प्रोफाइल पर विदेशी लड़की की फेक फोटो लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाने के बाद अश्लील चैटिंग शुरू करते थे. इसके बाद जब लोग शादी के लिए तैयार जाते थे तो ठग उससे कहते थे आपके लिए महंगा तोहफा भेजा है.
इसके कुछ दिन बाद गैंग के सदस्य कस्टम अधिकारी बनकर पीड़ित को फोन करते थे कि आपका गिफ्ट विदेश से आया है जो काफी महंगा है. इसके बाद कस्टम शुल्क जमा करने के नाम पर और विदेश जाने के लिए वीजा पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पैसे की मांग करते थे.
पुलिस से बचने के लिए गैंग के लोग प्रोफाइल विदेश में बनवाते हैं. गैंग के सदस्य भारत में भी विदेश का ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं. पुलिस गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस नाइजीरियन मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेकर अग्रिम जांच करेगी.
इस मामले में लगभग 20 लाख की ठगी हो चुकी है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास तीन मोबाइल फोन व एक टैबलेट बरामद किया गया है. चार भारतीय और चार विदेशी सिम कार्ड, एक पासपोर्ट व वीजा, रुपए के लेनदेन की डायरी बरामद की गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







