
'वित्त मंत्री हैं मनीष सिसोदिया, गिरफ्तारी हुई तो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट अटक जाएंगे', CBI के समन पर AAP का बयान
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से BJP और केंद्र को झटका लगने के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने का फैसला हुआ. मनीष सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं. दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन होना है, इसलिए दिल्ली का बजट को प्राथमिकता देनी है. सिसोदिया की गिरफ्तारी से कर्मचारियों की सैलरी में दिक्कत आएगी और कई प्रोजेक्ट अटक जाएंगे.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज शराब घोटाले के मामले में सीबीआई के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने सीबीआई को पत्र लिखकर कहा कि वह दिल्ली का बजट तैयार कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कम से कम एक हफ्ते की मोहलत दी जाए. सीबीआई ने उनकी मांग को मान लिया है और उनसे पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा जाएगा. इस बीच सिसोदिया ने दावा किया उन्हें आज गिरफ्तार किया जा सकता था.
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि मुझे आशंका थी कि बीजेपी आज गिरफ्तार करवाएगी. मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता और सवालों से भी नहीं भाग रहा. डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर बीजेपी को बदला लेना है तो ले ले, लेकिन दिल्ली वालों के बजट को डीरेल करने की कीमत पर नहीं. सिसोदिया के इस बयान को लेकर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई और ईडी राजनीतिक तरीके से काम कर रहे हैं.
'सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से BJP और केंद्र को झटका लगने के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने का फैसला हुआ. मनीष सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं. दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन होना है, इसलिए दिल्ली का बजट को प्राथमिकता देनी है. सिसोदिया की गिरफ्तारी से कर्मचारियों की सैलरी में दिक्कत आएगी और कई प्रोजेक्ट अटक जाएंगे. दिल्ली का बजट पेश होने के बाद वो पूछताछ कर ले.
नई आबकारी पॉलिसी से डेढ़ गुना फायदा होता: आप
दिल्ली की शराब नीति के बारे में बोलते हुए भारद्वाज ने कहा कि शराब नीति सबसे बढ़िया पॉलिसी थी. इस नीति से सरकार को डेढ़ गुना फायदा होता शराब के दाम भी नहीं बढ़ते. यही पॉलिसी पंजाब में लागू की गई और पंजाब में रेवेन्यू बढ़ गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








