
विंटर वंडरलैंड में बड़ी गड़बड़ी, अटका झूला तो 30 मिनट तक लटके रहे लोग, VIDEO
AajTak
ब्रिटेन के विंटर वंडरलैंड में एक विशाल राइड लगभग 30 मिनट तक हवा में लटकी रही. उसका एक छोर जमीन के करीब तो दूसरा जमीन से 65 मीटर ऊपर था. इसपर सवार लोगों की डर से हालत खराब हो गई थी.
दुनियाभर के अम्यूजमेंट पार्क में अक्सर विशाल राइड्स में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बड़े हादसे हो जाते हैं. हाल में इंग्लैंड के विंटर वंडरलैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां की एक राइड में ऐसी गड़बड़ी हुई कि इसमें सवार लोगों को हालत खराब हो गई. आमतौर पर ईवेंट्स के चलते चहल पहल से भरा रहने वाले यहां के हाइड पार्क में अचानक लोग तब तनाव में आ गए जब वहां की एक विशाल राइड हवा में लटककर रुक गई.
लगभग 30 मिनट तक इस राइड का एक छोर जमीन के करीब तो दूसरा जमीन से 65 मीटर ऊपर था. यानी इसमें सवार लोग कुल 30 मिनट कर घबराई हालत में रहे आम तौर पर, ये राइड हवा में 65 मीटर की ऊंचाई तक लोगों को घुमाती है और उन्हें बहुत तेजी से फिर उल्टा घुमाती है. इस घटना का भयानक वीडियो ट्विटर पर कई अलग- अलग आईडी से वायरल हुआ, जिसमें दुर्घटना का भयावह नजारा साफ है.
विंटर वंडरलैंड के एक प्रवक्ता ने कहा "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 30 दिसंबर की शाम को ये राइड कुछ देर बिजली कटौती के चलते रुक गई थी. इस स्थिति को सवारी ऑपरेटरों और कस्टमर सर्विस द्वारा तुरंत संभाला गया और लोगों को सुरक्षित रूप से राइड से बाहर निकाला गया. लोगों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है.
हाइड पार्क विंटर वंडरलैंड, जिसे आमतौर पर विंटर वंडरलैंड के नाम से जाना जाता है, पूरे त्योहारी सीज़न में आयोजित होने वाला एक विशाल एनुअल फेस्ट है. नवंबर के मध्य से जनवरी की शुरुआत तक होने वाला यह कार्यक्रम में विजिटर्स को आइस स्केटिंग, राइड्स, खाना, मनोरंजन जैसी चीजों का आनंद मिलता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










