
वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला यात्री ने किया हंगामा, केबिन क्रू से करने लगी गाली-गलौज
AajTak
वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Varanasi-Mumbai flight) 5292 में सवार एक महिला ने सीट बदलने को लेकर केबिन क्रू के साथ अभद्रता की. महिला ने फ्लाइट स्टाफ के साथ गाली-गलौज भी की. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Varanasi-Mumbai flight) में एक महिला यात्री ने केबिन क्रू के साथ अभद्रता (misbehaving with cabin crew) करते हुए गाली गलौज की. महिला को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह शांत नहीं हुई. महिला के व्यवहार से फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई. मुंबई में लैंडिंग के बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना सोमवार की है. 175 यात्रियों वाली फ्लाइट ने वाराणसी से 29 मिनट की देरी से उड़ान भरी थी. विमान में सीट 9 पर बैठी महिला ने केबिन क्रू से सीट बदलने के लिए कहा. जब क्रू ने महिला से सीट 15 पर जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अफरा-तफरी, इमरजेंसी गेट से कूदने लगे यात्री, टॉयलेट में लिखा था बम!
इसके करीब 15 मिनट बाद महिला टॉयलेट गई और वापस लौटी तो क्रू के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने लगी. क्रू के सदस्यों (cabin crew members) ने शुरू में महिला की बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन वह लगातार चिल्लाती रही. केबिन क्रू के साथ-साथ कुछ अन्य यात्रियों को महिला की अभद्र व्यवहार से परेशानी हुई.
इसके बाद जब फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो गई तो विमान में अभद्रता करने वाली महिला को सहार पुलिस को सौंप दिया गया. केबिन क्रू के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी और विमान नियमों के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







