
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में गिरे 2 मकान, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
AajTak
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस के जवान पहुंचे हैं. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा है और बचाव कार्य चल रहा है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन में मकान गिरने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन में दो मकान गिर गए हैं, जिसमें करीब कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. गिरने वाले दोनों मकान काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते में स्थित हैं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस के जवान पहुंचे हैं. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा है और बचाव कार्य चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, 6 लोगों को बचा लिया गया है और 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है.
वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू मिशन में अड़चनें आ रही हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











