
वाराणसी: अब मां गंगा में डुबकी में 'आस्था' के साथ 'सुरक्षा' का अहसास भी
AajTak
काशी में पर्यटन की दृष्टि से नमो घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. जेटी के अलावा 7 चेंजिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाओं के लिए और 1 वीआईपी चेंजिंग रूम होगा.
उत्तर प्रदेश के काशी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नमो घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी का निर्माण हो रहा है. मां गंगा में डुबकी लगाकर आस्था के साथ आप पूरी तरह सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं, तो अब काशी के नमो घाट पर इसकी सुविधा आपको मिलेगी. अगर किसी को तैरना नहीं आता तो भी गंगा की धारा में निश्चिंत होकर डुबकी लगा सकते हैं.
काशी में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे नमो घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. फ्लोटिंग जेटी (floating jetty) या प्लेटफ़ॉर्म से लगे बाथ कुंड और घाट पर चेंजिंग रूम समेत कई सुविधा जल्दी ही लोगों को मिलेंगी. काशी में बाबा विश्वनाथ के प्रांगण का नया रूप काशी कॉरिडोर बनने के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ी है. बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले मां गंगा में स्नान की परम्परा सदियों से रही है. गंगा के घाटों को स्वच्छ करने के साथ ही मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की कोशिश भी लगातार जारी है.
अपनी पिछली बैठकों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात को लेकर भी निर्देश दिया था कि गंगा स्नान को भी सुगम बनाया जाए. हर उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाने की व्यवस्था हो. अब इस पर काम शुरू हो गया है और पहली बार काशी के घाट पर स्नान कुंड और जेटी बनाया जा रहा है. दरअसल काशी आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही गंगा में डुबकी लगाने वालों की संख्या भी बढ़ोतरी हुई है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नमो घाट को लिया गया है. नए रूप में संवारे गए खिड़किया घाट (नमो घाट) में विशेष व्यवस्था की जा रही है. घाट के सामने गंगा की धारा में फ्लोटिंग जेटी पर ‘स्नान कुंड’ बनाया जाएगा. इसका पूरा प्लान तैयार हो गया है.
यात्री सुविधाओं का विकास फ्लोटिंग और जेटी के निर्माण के अलावा इस घाट पर कई यात्री सुविधाएं भी विकसित की जा रही है. जेटी के अलावा 7 चेंजिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाओं के लिए और 1 वीआईपी चेंजिंग रूम होगा. जेटी के चारों ओर पोलार्ड लाइट्स लगाई जाएंगी. पर्यटकों की सुविधा के लिए जेटी पर क्रूज़ और अन्य बोट भी चलाए जाएंगे.
मां गंगा में सिर्फ़ डुबकी लगाने वालों के लिए ही नहीं बल्कि घाट से मां गंगा के दर्शन करने के लिए भी जेटी में व्यवस्था की जा रही है. जहां खड़े होकर पर्यटक धनुषाकार घाटों और नवनिर्मित नमो घाट का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे. नमो घाट पर जेटी लगाने का प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है. जिसके सफल होने पर दूसरे घाटों पर भी लगाया जाएगा. काशी के खिड़किया घाट को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कई निर्माण कार्य हुआ हैं. यहां नमस्कार की मुद्रा में 3 स्कल्पचर की वजह से ‘नमो घाट’ के रूप में जाना जाता है.
वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी. वासुदेवन बताते हैं कि दो बाथ कुंड बनाया जाएगा. जो करीब 4-5 फीट गहरा होगा. इसके नीचे स्टेनलेस स्टील (stainless steel)की जाली लगी होगी. यानि इस बाथ कुंड में स्नान या डुबकी के लिए अगर कोई उतरे तो डूबने आशंका खत्म हो जाएगी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







