
वारदात: 'लाल बत्ती' की हसरत ने डुबो दी पूजा खेडकर की लुटिया, अब IAS ओहदे पर लटकी तलवार
AajTak
प्रोबेशनरी आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी है. गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह एक युवा हैं और उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. देखें 'वारदात'.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











