
वायरस या तुर्की के भारत का गेहूं लौटाने के पीछे कोई और वजह?
AajTak
तुर्की की तरफ से वापस भेजे गए भारतीय गेहूं को लेकर निर्यातक कंपनी का कहना है कि ये गेहूं उसने पहले नीदरलैंड्स की एक कंपनी को बेचा था. इसके बाद उस कंपनी ने भारतीय गेहूं को तुर्की को बेचा. गेहूं को बेचते वक्त उसकी गुणवत्ता और वजन की पूरी जांच की गई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं में बीमारी का वायरस होने की बात राजनीतिक हो सकती है.
ऐसे वक्त में जब दुनियाभर में गेहूं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, तुर्की ने भारतीय गेहूं की खेप को ये कहते हुए लौटा दिया कि भारतीय गेहूं में रुबेला वायरस पाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि तुर्की ने ऐसा राजनीतिक कारणों या भारतीय गेहूं के आयातक देशों में 'कॉर्पोरेट प्रतिस्पर्धा' के कारण किया है.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तुर्की को भेजे जाने वाले गेहूं की खेप सीधे भारत से निर्यात नहीं की गई थी और भारतीय कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने इसे नीदरलैंड स्थित एक कंपनी को बेच दिया था.
ITC LTD के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर 'द हिंदू बिजनेस लाइन' को बताया, 'आईटीसी ने फ्री ऑन बोर्ड (वजन और गुणवत्ता) आधार पर एक डच फर्म को गेहूं बेचा जिसने इसे एक तुर्की कंपनी को बेच दिया. ITC और डच फर्म दोनों को गेहूं की खेप के लिए पैसे मिल गए हैं. यह एक राजनीतिक फैसले से प्रेरित लगता है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गेहूं में कोई मानवरोग पाया गया लेकिन वो बीमारी फसलों में पाई ही नहीं जाती. ये आयात करने वाले देशों में कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्विता के कारण भी हो सकता है.'
भारतीय कंपनी के नाम को लेकर हुई गलतफहमी
कंपनी के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक दस्तावेजों में शिपर के कॉलम में ITC का ही नाम लिखा था जिसे देखने के बाद कई लोगों ने ये मान लिया कि गेहूं भारत से सीधे तुर्की को निर्यात किया गया था.
इससे पहले एक और अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा था, 'केंद्र सरकार को गेहूं की खेप लौटाने के बारे में सूचित किया गया है. हमें पता चलता है कि यह खेप आईटीसी समूह से संबंधित है, जो तुर्की को सीधे नहीं बेचा गया है. खेप को नीदरलैंड्स में स्थित एक खरीददार को वजन और गुणवत्ता की जांच के आधार पर बेचा गया था.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








