
वायरल हुई आलिया के 250 करोड़ के बंगले की तस्वीर, एक्ट्रेस को ऐतराज, बोलीं- परमिशन के बिना...
AajTak
आलिया भट्ट ने मुंबई में अपने नए घर की तस्वीरें और वीडियो बिना अनुमति लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कहा कि बिना उनकी सहमति के उनके घर की फोटो और वीडियो लेना प्राइवेसी का उल्लंघन है और इसे नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए.
आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी प्राइवेसी में दखल देने वालों को झाड़ लगाई है. आलिया, अपने पति रणबीर कपूर के साथ मिलकर मुंबई में एक नया घर बनवा रही हैं. 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस घर की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. जब भी कपल घर के कंस्ट्रक्शन को देखने के लिए जाता है पैपराजी उनके पीछे होती है. हाल ही में आलिया के नए घर की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इनमें उनके घर की सजावट, फ्लोर और पेड़-पौधों से हुई डेकोरेशन को देखा जा सकता है. अब इसपर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है.
आलिया भट्ट का भड़का गुस्सा
इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर की उनकी मर्जी के बिना फोटो और वीडियो लेना गलत है और उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में स्पेस लिमिटेड है. कभी-कभी आपकी खिड़की से दूसरे शख्स का घर दिखता है. लेकिन इससे आपको उस शख्स के निजी रेजिडेंट की वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का हक आपको नहीं मिलता.'
इस बारे में आलिया ने आगे लिखा, 'हमारे अभी बन रहे घर का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया और उसे कई पब्लिकेशन ने शेयर किया है, वो भी बिना हमें बताए और हमारी सहमति के. ये प्राइवेसी का उल्लंघन और सिक्योरिटी की गंभीर दिक्कत है. किसी की मर्जी के बिना उसके निजी स्पेस की फोटो लेना या वीडियो बनाना 'कंटेंट' नहीं बल्कि उल्लंघन है. इसे नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए.'
एक्ट्रेस ने आगे यूजर्स और मीडिया से दरख्वास्त की. उन्होंने लिखा, 'आप खुद ही सोचिए, अगर कोई आपके घर के अंदर की फोटो खींचकर उसे पब्लिक में वायरल कर दे तो आप इसे सहन करेंगे? कोई भी नहीं करेगा. तो ये हमारे तरफ से नम्र लेकिन कड़क दरख्वास्त है कि अगर ऐसा कोई भी कंटेंट इंटरनेट पर दिखाई दे, तो कृपा करके उसे आगे शेयर न करें. और मीडिया में हमारे जो भी दोस्त हैं, जिन्होंने इन फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया है, मैं उनसे दरख्वास्त करती हूं कि उन्हें तुरंत हटा लें. शुक्रिया.'
यूजर्स ने किया आलिया का सपोर्ट

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










