
वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 106 लोगों ने गंवाई जान, जान पर खेलकर रेस्क्यू में लगी सेना और NDRF
AajTak
ऐसी तबाही केरल के वायनाड ने पहले शायद ही देखी है. यकीन करना मुश्किल है कि कल तक जहां हरियाली ही हरियाली थी, वहां मलबा ही मलबा नजर आ रहा है. जहां बस्तियां हुआ करती थीं, वहां अब सिर्फ तबाही का मंजर है. बारिश के बाद खिसकी जमीन के साथ दफ्न हुए मकानों के मलबे हैं. वायनाड में आई कुदरत की तबाही की रणभूमि में बचाव की मुहिम में देश की तीनों सेनाएं उतर चुकी हैं. तीनों सेनाएं राहत और बचाव के काम में जुट गई हैं.
केरल के वायनाड जिले में भयानक त्रासदी हुई है. जोरदार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में वायनाड के मेपाड्डी, मुंडक्कल और चूरलमाला इलाके के कई मकान मलबें में दब गए. मरने वालों की तादाद 100 के पार पहुंच चुकी है और हर गुजरते घंटे के साथ लगातार बढ़ती जा रही है. हालात इतने मुश्किल भरे हैं कि राहत बचाव के लिए सेना के जवानों की तैनाती करनी पड़ी है. केरल सरकार ने इस त्रासदी के बाद दो दिन के शोक की घोषणा की है. मलबे में कई लोग अब भी दबे हैं. उनकी तलाश के लिए ड्रोन और खोजी डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है.
दरअसल, ऐसी तबाही केरल के वायनाड ने पहले शायद ही देखी है. यकीन करना मुश्किल है कि कल तक जहां हरियाली ही हरियाली थी, वहां मलबा ही मलबा नजर आ रहा है. जहां बस्तियां हुआ करती थीं, वहां अब सिर्फ तबाही का मंजर है. बारिश के बाद खिसकी जमीन के साथ दफ्न हुए मकानों के मलबे हैं. वायनाड में आई कुदरत की तबाही की रणभूमि में बचाव की मुहिम में देश की तीनों सेनाएं उतर चुकी हैं. तीनों सेनाएं राहत और बचाव के काम में जुट गई हैं. भारतीय वायुसेना ने राज्य सरकार और एनडीआरएफ अधिकारियों की मदद के लिए वायनाड में बचाव और राहत कार्यों के लिए एक MI-17 और ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं. सेना और नौसेना के गोताखोर भी बचाव के काम में शामिल हैं.
हेलीकॉप्टर से भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही सेना
जानकारी के मुताबिक राहत बचाव अभियान के लिए पहले से ही तैनात लगभग 225 कर्मियों की कुल क्षमता वाली चार टुकड़ियों के अलावा, लगभग 140 कर्मियों की क्षमता वाली दो और टुकड़ियां तिरुवनंतपुरम में स्टैंडबाय पर हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत हवाई मार्ग से भेजा जाएगा. सेना एचएडीआर प्रयासों के समन्वय के लिए कोझिकोड में एक कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर स्थापित कर रही है. प्रभावित क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से जांच की जा रही है और बचाव अभियान को सही दिशा में ले जाने के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. सेना द्वारा अभियान में ब्रिजिंग संसाधन शामिल किए जा रहे हैं. सड़क मार्ग से बैंगलोर से और हवाई मार्ग से दिल्ली से लाया जाएगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








