
वायनाड में जिन घरों को भूस्खलन से छोड़ने को मजबूर हुए लोग, वहां अब हो रही है चोरी और लूट
AajTak
एक पीड़ित ने कहा, 'हम वो लोग हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपना सब कुछ खो दिया है. त्रासदी के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने अपना घर छोड़ दिया था. लेकिन जब हम उसके बाद अपने घर की स्थिति की जांच करने के लिए वापस लौटे, तो हमने पाया कि दरवाजे टूटे हुए थे.'
केरल के वायनाड में एक ओर जहां कुदरत ने आफत बरसा रखी है तो वहीं दूसरी ओर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं. भूस्खलन का दंश झेल रहे कई परिवार अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं. लेकिन अब उन्होंने पुलिस से शिकायत है कि जिंदगी बचाने के लिए जिन घरों को उन्होंने छोड़ा है वहां अब चोर-उचक्कों का आना-जाना बढ़ गया है. घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. कई लोगों ने अपने घरों में चोरी की शिकायत की है, जिसके चलते पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. विस्थापित निवासियों को संदेह है कि चोर इस आपदा का फायदा उठाकर उनके कीमती सामान चुरा रहे हैं.
पुलिस से लोगों ने की शिकायत प्रभावित लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि वे इलाके में गश्त बढ़ाएं और चोरों को पकड़कर दंडित करें. एक पीड़ित ने मीडिया से कहा, 'हम वो लोग हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपना सब कुछ खो दिया है. त्रासदी के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने अपना घर छोड़ दिया था. लेकिन जब हम उसके बाद अपने घर की स्थिति की जांच करने के लिए वापस लौटे, तो हमने पाया कि दरवाजे टूटे हुए थे.' उन्होंने शिकायत की कि चोरों ने रिसॉर्ट में उनके कमरे को भी निशाना बनाया जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं और उनके कपड़े चुरा लिए.
यह भी पढ़ें: वायनाड में शशि थरूर के 'यादगार दिन' वाले पोस्ट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया, भाजपा ने उठाए सवाल
पुलिस ने इलाके में बढ़ाई गश्त अधिकारियों ने शनिवार शाम एक बयान में कहा कि चूरलमाला और मुंडक्कई समेत आपदा प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति के रात में प्रभावित इलाकों या पीड़ितों के घरों में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान के नाम पर रात में पुलिस की अनुमति के बिना किसी को भी प्रभावित क्षेत्रों या घरों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








