
वाटर कूलर, नए बेड, रंगाई पुताई...पीएम के दौरे से पहले बदली मोरबी के हॉस्पिटल की सूरत, विपक्ष ने घेरा
AajTak
134 जिंदगिया लील लेने वाले इस हादसे पर तमाम सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 24 घंटे पहले तक यहां घायलों की भीड़ से हालात खराब थे लेकिन पीएम के दौरे के ऐलान के साथ ही यहां तेजी से हालात बदलने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी मोरबी ब्रिज घटनास्थल का दौरा करेंगे. वे अस्पताल जाकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात करेंगे. उनके दौरे से पहले मोरबी के अस्पताल को सोमवार की रात चमकाया जाने लगा. बरसों से जो सुविधाएं नहीं थी वो सब जुटने लगीं. इस रंगाई पुताई पर सियासी सवाल भी उठ रहे हैं. कांग्रेस ने इसे इवेंटबाजी कहा है तो AAP ने फोटोशूट की तैयारियां बताकर तंज कसा है. मोरबी में AAP के प्रत्याशी पंकज भाई राणसरिया ने अस्पताल में पहुंच कर काम को बंद करवाया है.
134 जिंदगिया लील लेने वाले इस हादसे पर तमाम सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 24 घंटे पहले तक यहां घायलों की भीड़ से हालात खराब थे लेकिन पीएम के दौरे के ऐलान के साथ ही यहां तेजी से हालात बदलने लगे.
पीएम मोदी के दौरे से पहले चमकाया गया अस्पताल
पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल को चमकाया जा रहा है. अस्पताल में रंगाई पुताई की जा रही है. अस्पताल का कोना कोना चमकाया जा रहा है. जो वाटर कूलर महीनों से काम नहीं कर रहा था और जंग खा रहा था, उसकी जगह नए वाटर कूलर रखे गए हैं. दर्जनों सफाई कर्मचारी एक साथ झाडू लेकर तैनात हो गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका इंतजाम हो रहा है. जिस वार्ड में पीएम के आने की उम्मीद है वहां आनन फानन में नये बेड लगा दिए गए.
अस्पताल मे चमक दमक के साथ एक साथ कई सुविधाएं जुटने लगी तो सियासी पार्टियों ने इस पर एतराज करते हुए कहा कि ये सब पीएम को दिखाने के लिए हो रहा है. 27 साल से जो नहीं हुआ वो अब रातों रात हो रहा है. कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी ने इस चमक दमक पर तीखे वार किए हैं.
विपक्ष ने उठाए सवाल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











