
वही नाम, शक्ल और दोस्त... फ्लाइट में अपनी 'फोटोकॉपी' देख शख्स के उड़े होश और फिर...
AajTak
शख्स को पता चला कि फ्लाइट में मौजूद एक शख्स उसका हमशक्ल है. वो 62 साल का बिल्डर है. दोनों फ्लाइट की इस 11.5 घंटे की यात्रा के दौरान साथ बैठे रहे. इस दौरान इन्होंने बातचीत भी की.
किसी इंसान के साथ कितने इत्तेफाक हो सकते हैं, ये वो खुद नहीं सोच सकता. कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ. उसे फ्लाइट में एक ऐसा शख्स मिला, जो उसकी फोटोकॉपी है. वो दिखने में उसके जैसा है. नाम, पसंद और दोस्त भी सेम ही हैं. दोनों फ्लाइट में एक साथ बैठे थे.
इन दोनों का ही नाम मार्क गारलैंड है. दोनों थाईलैंड के बैंकॉक जा रहे थे. दोनों के ही सिर पर बाल नहीं हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 58 साल के मार्क पेशे से बस ड्राइवर हैं. वो उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें बताया गया कि वो पहले से ही हीथ्रो एयरपोर्ट पर चेकइन कर चुके हैं.
बाद में पता चला कि फ्लाइट में मौजूद शख्स उनका हमशक्ल है. वो 62 साल का बिल्डर है. दोनों फ्लाइट की इस 11.5 घंटे की यात्रा के दौरान साथ बैठे रहे. इस दौरान इन्होंने बातचीत भी की. इन्हें मालूम हुआ कि दोनों के घर की दूरी महज 15 मील है.
दोनों का एक दोस्त भी सेम है. बिल्डर मार्क कई बार ड्राइवर मार्क के घर के रास्ते से गुजरते हैं. इत्तेफाक यहीं खत्म नहीं होते. दोनों के ही चार बच्चे हैं. दोनों ही सिंगल पिता हैं. ड्राइवर मार्क कहते हैं, 'मैं 40 मिनट तक चेकइन काउंटर पर खड़ा रहा. फिर हमें बोर्डिंग गेट तक जाना था, ताकि कन्फ्यूजन दूर हो.'
यहीं पर दोनों पहली बार मिले. ऐसा लगा मानो शीशे में खुद को देख रहे हों. बस ड्राइवर मार्क कहते हैं, 'मैं हैरान था कि ये कितना अजीब है. लोगों ने कहा कि हम भाई हो सकते हैं.'
वहीं बिल्डर का काम करने वाले मार्क कहते हैं, 'ये पागलपन था. मुझे कभी इस बारे में नहीं पता था. मैं डेस्क पर गया और वहां एक शख्स को देखा, जो बिल्कुल मेरे जैसा दिखता है, लेकिन वो मुझसे थोड़ा सा लंबा था. मैं उससे बेहतर दिखता हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










