
वसूलें बूंद-बूंद पेट्रोल का दाम, कार का माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
AajTak
साफ-सुथरी और चमचमाती कार सड़क पर सबकी नजर खींचती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार की सफाई उसके माइलेज को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है, जानें ऐसे ही 5 टिप्स जो कार का माइलेज बेहतर करने में आपकी मदद कर सकते हैं...
ऐसे वक्त में जब पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, कार का कम माइलेज आपको परेशान कर सकता है. इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 5 जरूरी टिप्स जिनको अपना कर आप अपनी कार में पड़े बूंद-बूंद पेट्रोल या डीजल का दाम वसूल सकते हैं.
1. बंद रखें कार की खिड़कियां... लॉन्ग ड्राइव पर निकले हों तो कार की खिड़की खोलकर खुली हवा का आनंद लेने का किसका मन नहीं करता, लेकिन क्या आपको पता है कि ये काम आपकी कार का माइलेज घटा सकती है. दरअसल कार का माइलेज अच्छा रखने में उसके एयरोडानामिक्स का अहम रोल होता है. ऐसे में जब आप कार की खिड़की खुली रखती हैं तो उसका एयरोडानामिक्स इफेक्ट होता है और जब हाई-स्पीड पर आप ये करते हैं तो कार के माइलेज पर उल्टा असर पड़ता है और गाड़ी ज्यादा तेल पीती है.
2. निकाल फेकें फालतू सामान, एसेसरीज हम में से कई लोग टशन मारने के लिए अपनी कार में एक्स्ट्रा मोडिफिकेशन कराते हैं और कई सारी एसेसरीज जोड़ लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितनी हल्की आपकी कार, उतना ज्यादा उसका माइलेज. इसलिए कोशिश करें कि कार में फालतू सामान ना रखें, बूट स्टोरेज को साफ करके रखें, जितना हो सके एक्स्ट्रा एसेसरीज लगाने से बचें.
3.
कार अच्छा माइलेज दे, इसके लिए जरूरी है कि आपकी कार के टायरों में प्रेशर एक दम सही हो. इससे आपके महीने के पेट्रोल या डीजल बिल पर बड़ा अंतर पड़ेगा. जब टायर में प्रेशर कम होता है तो सड़क से उसका घर्षण बढ़ता है और इसका असर ज्यादा ईंधन खपत के रूप में दिखता है. वहीं अगर टायर में हवा ज्यादा होगी तो पेट्रोल या डीजल की खपत तो कम हो जाएगी लेकिन सड़क पर अच्छी ग्रिप नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं टायर फटने का डर भी रहेगा. ऐसे में अगर आपके टायर में प्रेशर होगा सही, तो आपका वॉलेट रहेगा प्रेशर फ्री.
4.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










