
वसीम रिज़वी ने अब बकरीद पर जताया ऐतराज़, हज़रत इब्राहिम को लेकर कही ये बड़ी बात
Zee News
Eid ul Adha 2021: वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी कुरान तो कभी मदरसों को लेकर वह टिप्पणी करते रहे हैं.
लखनऊ/ अहमर हुसैन: विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) ने मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार ईद उल अजहा (Eid ul Adha) पर ऐतराज़ जताया है. वसीम रिज़वी ने बयान जारी कर कहा कि बकरीद के नाम पर करोड़ों जानवरों की कुर्बानी देना एक गुनाह है. वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) ने मज़ीद कहा कि अल्लाह कि राह में हज़रत इबारहिम अपने बेटे हज़रत इस्माईल की कुर्बानी देने में हिचकिचाएं थे, इसलिए अल्लाह ने उनकी कुर्बानी नहीं कुबूल की थी. इस दिन एक रसूल अल्लाह की राह में नाकामयाब हुए थे इसलिए यह दिन अल्लाह से अपने गुनाहों कि माफी मांगने का है न कि बेजुबान जानवर की बलि देकर ईद मनाने का.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









