
वलसाड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, फोरेक्स ट्रेडिंग में घाटे के चलते आत्महत्या का शक
AajTak
मृतक का नाम शिवम विश्वकर्मा था. उसके दोस्त ने बताया कि उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तब शिवम के गले में फंदा था जबकि आरती और बच्चा बेड में पड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
गुजरात के वलसाड में फोरेक्स ट्रेडिंग में घाटा होने की वजह से एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 वर्षीय बेटे के साथ खुदकुशी कर ली. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में शौक का माहौल है. पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मामले की जांच जारी है.
वलसाड के उमरगाम में आज सुबह जब परिवार के मुखिया का एक दोस्त वहां पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया तो घर के मुखिया की लाश फांसी लटक रही थी. जबकि उसकी पत्नी और बेटे की लाश बेड पर पड़ी थी. ऐसा लग रहा था मानों सो रहे हों. ये मंजर देखकर लोग खौफजदा हो गए.
इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस वहां पहुंची और तीनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई. मृतक का नाम शिवम विश्वकर्मा था. उसके दोस्त ने बताया कि उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तब शिवम के गले में फंदा था जबकि आरती और बच्चा बेड में पड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. उसने कहा कि शक है कि फोरेक्स ट्रेडिंग में उसने बहुत लोगों के पैसे निवेश किए थे, जो फ्रॉड निकला. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में था और इसलिए उसने यह कदम उठाया लगता है.
डिप्टी एसपी भार्गव पंड्या ने बताया कि यह परिवार यूपी के झांसी का रहने वाला है. एक साल पहले यहां शिफ्ट हुआ था. वे किराये के मकान में रहते थे. पति का नाम शिवम विश्वकर्मा था, पत्नी आरती देवी और उनका बेटा 2.5 साल का था. शिवम ने गले में फांसी लगा ली थी और बाकी दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शिवम ने फोरेक्स में निवेश किया था, जिसमें नुकसान की वजह से वह डिप्रेशन में था और उसने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की है. हालांकि पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







